फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   stole the goods by breaking the lock of the factory

जूते-चप्पल की फैक्टरी का ताला तोड़कर 10 लाख के सामान की चोरी

Wed, 01 Jul 2020 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
stole the goods by breaking the lock of the factory
-फोटो 9 : फैक्टरी में लगा ट्रांसफार्मर जिससे चोरों ने सामान चुराया है। - फोटो : Bahadurgarh
आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र के पार्ट-2 में स्थित एक जूता-चप्पल की फैक्टरी का ताला तोड़कर अज्ञात चोर करीब दस लाख के सामान पर हाथ साफ कर गए। चोरों ने वहां लगे ट्रांसफार्मर को भी तोड़कर उसके अंदर से सामान चोरी कर लिया। फैक्टरी मालिक की ओर से एमआइई चौकी पुलिस को शिकायत दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल चोरों का कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में फैक्टरी मालिक वीरेंद्र गर्ग निवासी रोहिणी सेक्टर-3 दिल्ली ने बताया है कि एमआइई पार्ट-2 के प्लाट नंबर 2020 में उनकी शिव शक्ति प्लास्टिक के नाम से जूता-चप्पल बनाने की फैक्टरी है। फैक्टरी की देखरेख के लिए रात के समय चौकीदार भी रखा गया है, लेकिन जिस रात यह चोरी हुई है उस रात चौकीदार छुट्टी पर था। जिसका चोरों न फायदा उठाया और चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। गर्ग ने बताया है कि रोजाना की तरह वह 29 जून की शाम करीब 8 बजे वह अच्छी तरह से फैक्टरी को लॉक करके घर गया था। अगली सुबह जब वह आया तो उसने देखा कि फैक्टरी के गेट के ताले टूटे हुए हैं और फैक्टरी के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा है। फैक्टरी के अंदर लगे ट्रांसफार्मर की क्वाइल व तांबे की तार भी गायब मिली है। यह देखकर उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई। जब उसने फैक्टरी के कार्यालय व अन्य स्थानों पर जाकर देखा तो सारा सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। जांच की तो पता चला कि फैक्टरी के पीओ मशीन डाईया, एलईडी कैमरा, डीवीआर, इनवर्टर बैटरी, 70-80 कार्टून चप्पल, 20 हजार की नकदी के अलावा जनरेटर का सामान गायब मिला। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस इस वारदात को सुलझाने के लिए फैक्टरी के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज के अलावा आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही चोरों का सुराग लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पवनवीर, एमआइई चौकी इंचार्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed