फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   STF handed over the killer to CIA-2 Bahadurgarh

एसटीएफ ने हत्यारोपी सौंपा सीआईए-2 बहादुरगढ़ को

Sat, 29 Jan 2022 01:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
STF handed over the killer to CIA-2 Bahadurgarh
एसटीएफ ने हत्यारोपी सौंपा सीआईए-2 बहादुरगढ़ को
विज्ञापन

सीआईए टीम ने अदालत में किया पेश तीन दिन कीा पुलिस रिमांड पर सौंपा
प्रवीन हत्याकांड में 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश है रामबीर
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड व राजस्थान में हत्या, लूट, छीनाझपटी, एटीएम फ्रॉड, हत्या के प्रयास, चोरी व अन्य आपराधिक साजिश के करीब 120 मामलों में वांछित आरोपी को एसटीएफ हरियाणा की सोनीपत यूनिट की टीम ने काबू किया था। जिसे शुक्रवार को सीआईए-2 बहादुरगढ़ को सौंप दिया गया है। सीआईए की टीम ने उसे झज्जर अदालत में पेश किया। जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर सौंप दिया है।
निरीक्षक सतीश कुमार प्रभारी एसटीएफ यूनिट सोनीपत की टीम ने पकड़े गए 25000 के इनामी रामबीर निवासी बहराना को कार्रवाई के लिए सीआईए-2 बहादुरगढ़ के हवाले किया है। क्योंकि बरहाना गांव निवासी शराब के ठेकेदार प्रवीन की गोलिया मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले की जांच एसपी के आदेश पर सीआईए-2 बहादुरगढ़ कर रही है।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि शराब के ठेका में हिस्सेदारी को लेकर हुए विवाद की रंजिश पर 5 सितंबर 2021 को रामबीर व प्रदीप उर्फ धोला निवासी बहराना ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर गांव बहराना गांव में गोली मारकर प्रवीण की हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। थाना दुजाना में आरोपियों के खिलाफ 5 सितंबर को मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सीआईए-2 बहादुरगढ़ की गिरफ्त में आए आरोपी रामवीर पुत्र राजपाल निवासी गांव बहराना जिला झज्जर ने प्रारंभिक पूछताछ में गांव बहराना में हुई प्रवीण की हत्या की वारदात के संबंध में खुलासा किया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्त में आए आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया कि उसने गांव बहराना निवासी प्रवीण की पूर्व योजना के अनुसार 5 सितंबर को साथियों के साथ मिलकर गोलियां मारकर हत्या करने की आपराधिक वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी के खिलाफ हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड तथा राजस्थान में दर्ज हत्या, लूट, छीना झपटी, एटीएम फ्रॉड, हत्या का प्रयास, चोरी व आपराधिक साजिश आदि के करीब 120 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed