फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Speeding car jumps from divider and collides with Alto, Alto driver dies

Jhajjar-Bahadurgarh News: तेज रफ्तार कार डिवाइडर से कूदकर ऑल्टो से टकराई, ऑल्टो चालक की मौत

Tue, 14 Nov 2023 01:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 14 Nov 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
Speeding car jumps from divider and collides with Alto, Alto driver dies
बादली। बादली में गांव पाहसोर के निकट सोमवार को एक तेज रफ्तार वरना गाड़ी डिवाइडर कूदकर आल्टो कार से टकरा गई। टक्कर लगते ही कार कई पलटियां खाकर दूर जा गिरी और बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार चालक की मौत हो गई। परिजनों के बयान के बाद केस दर्ज कर लिया गया है। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

मृतक की पहचान 30 वर्षीय अजय के रूप में हुई है। अजय रोहतक की जनता कॉलोनी का रहने वाले हैं। सोमवार को वह गुरुग्राम जा रहे थे। जब पाहसोर गांव के निकट पहुंचे तो सड़क के दूसरी तरफ से आ रही एक वरना गाड़ी अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर कूदकर अजय की गाड़ी से टकरा गई। टक्कर लगते ही अजय की गाड़ी कई पलटी खाकर दूर जा गिरी। इस हादसे में अजय को गंभीर चोट आई। लोगों ने अजय को गाड़ी से निकालकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर बादली थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मृतक के परिजनों को मामले से अवगत कराया। वरना गाड़ी में सवार तीन युवकों को भी मामूली चोट आई हैं। आरोपी गाड़ी चालक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed