फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   SP office was fiercely scuffle between two police staff

एसपी कार्यालय में दो पुलिस कर्मचारियों के बीच जमकर हुई हाथापाई

Fri, 22 Aug 2014 12:20 AM IST
jhjhar, Bhadurgarh
jhjhar, Bhadurgarh Updated Fri, 22 Aug 2014 12:20 AM IST
विज्ञापन
SP office was fiercely scuffle between two police staff

 जिला मुख्यालय पर तैनात दो पुलिस कर्मचारियों के बीच बृहस्पतिवार की सुबह एसपी कार्यालय में जमकर हाथापाई हुई। इसमें एक एएसआई की वर्दी फट गई और वह घायल हो गया। घायल को झज्जर के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों ही कर्मचारियों ने एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया है। एसपी बलबीर सिंह ने मामले की जांच डीएसपी बेरी अजमेर सिंह को दी है। एसपी का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


 
एसपी कार्यालय की ओएसआई ब्रांच में बृहस्पतिवार की सुबह उस समय अचानक अफरा-तफरी मच गई, जब ब्रांच इंचार्ज राज सिंह और एएसआई प्रदीप को एक-दूसरे से हाथापाई करते देखा। अन्य पुलिसकर्मियों ने उन्हें छुड़वाने का प्रयास किया, लेकिन जब तक दोनों को अलग किया जाता, तब तक एक काफी देर हो चुकी थी। हाथापाई में एएसआई प्रदीप की वर्दी भी फट गई। घायल होकर अस्पताल पहुंचे एएसआई प्रदीप ने आरोप लगाया कि वह एसपी कार्यालय स्थित ओएसआई ब्रांच में छुट्टी लेने के लिए गया था।
विज्ञापन


 तभी ओएसआई ब्रांच के इंचार्ज राज सिंह व वहां पर मौजूद अन्य स्टाफ कर्मचारियों ने उसके साथ मारपीट की और उसकी वर्दी भी फाड़ दी। उसको चोेटें भी आई हैं। प्रदीप ने पुलिस विभाग पर कई संगीन आरोप भी लगाए और बताया कि कई मामलों के पुख्ता सबूत देने के बावजूद भी विभागीय अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं, जबकि उस पर ही दबाव बनाकर परेशान किया जा रहा है। प्रदीप फिलहाल जिला पुलिस लाइन में तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या बोले ओएसआई ब्रांच के इंचार्ज
ओएसआई ब्रांच के इंचार्ज राज सिंह ने उसके ऊपर लगाए गए मारपीट के आरोपों को झूठ बताया। उन्होंने बताया कि 24 अगस्त की पानीपत रैली के लिए एएसआई प्रदीप की ड्यूटी लगाई गई है। इसे लेकर बृहस्पतिवार की सुबह वह अपनी ड्यूटी कटवाने के लिए आया था। राज सिंह ने कहा कि जब उसने यह बताया कि रैली के दिन की ड्यूटी से छुट्टी देने का अधिकार उनके पास नहीं है और इसके लिए एसपी साहब से मिलना होगा तो एएसआई प्रदीप भड़क गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि पूरे मामले के बारे में एसपी साहब को अवगत करवा दिया गया है।


क्या कहते है एसपी
इस संबंध में एसपी बलबीर सिंह का कहना है कि पुलिस की ड्यूटी में अनुशासन एक अहम हिस्सा होता है। आज जो घटना हुई है, उससे अनुशासनहीनता सामने आई है। पूरे मामले की जांच के लिए डीएसपी बेरी अजमेर सिंह की ड्यूटी लगाई गई है। पूरे मामले की गहनता से जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed