फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Sound of farmers movement, Delhi and Haryana Police alert, Barricades placed on Tikri border

किसान आंदोलन की आहट: दिल्ली और हरियाणा पुलिस अलर्ट; टिकरी बॉर्डर पर रखे बैरिकेड, उद्योगपतियों की सांसें अटकी

Thu, 08 Feb 2024 01:17 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 08 Feb 2024 01:17 PM IST
सार

टिकरी बॉर्डर पर किसान आंदोलन की आहट के बाद उद्योगपतियों की सांसें अटक गई है। दिल्ली और हरियाणा पुलिस अलर्ट हो गई है। वहीं, झज्जर एसपी का कहना है कि बहादुरगढ़ में कानून व्यवस्था नहीं बिगड़ने दी जाएगी।

विज्ञापन
Sound of farmers movement, Delhi and Haryana Police alert, Barricades placed on Tikri border
टिकरी बॉर्डर पर रखे बैरिकेड - फोटो : संवाद

विस्तार

बहादुरगढ़ के टिकरी बॉर्डर पर 13 फरवरी को किसानों के पहुंचने की कॉल के बाद दिल्ली और हरियाणा पुलिस अलर्ट हो गई है। टिकरी बॉर्डर पर बैरिकेड काफी संख्या में मंगवाए गए हैं। खाप पंचायत के प्रतिनिधि भी किसानों से टिकरी बॉर्डर पर न पहुंचने की अपील कर रहे हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


बहादुरगढ़ चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज और फुटवियर पार्क एसोसिएशन के पदाधिकारियो ने एसपी और डीसी से मिलकर किसान आंदोलन को रोकने की गुहार लगाई है। भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहा के नेता सिंगारा सिंह मान का कहना है कि ये कॉल संयुक्त किसान मोर्चा और उनकी यूनियन की नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


13 फरवरी को टिकरी बॉर्डर पर किसान आंदोलन की आहट के बाद उद्योगपतियों की सांसें अटक गई है। बहादुरगढ़ में इस तरह का आंदोलन ना हो, इसको लेकर खाप पंचायत की ओर से भी किसानों से अपील की जा रही है। पिछली बार हुए किसान आंदोलन के कारण बहादुरगढ़ में उद्योगपतियों और शहर के दुकानदारों के साथ साथ आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था।


इस तरह की पुनरावृत्ति दोबारा ना हो, इसको लेकर उद्योगपति और खाप पंचायत लगातार इस आंदोलन को न होने देने की मांग कर रहे है। दलाल खाप नौ गांव के पूर्व प्रधान अतर सिंह ने कहा कि पिछली बार काफी लंबे समय तक हुए किसान आंदोलन के दौरान  बहादुरगढ़ में काफी संख्या में युवा नशे की गिरफ्त में आ गए थे। वहीं बीसीसीआई के प्रधान सुभाष जग्गा का कहना है कि किसान आंदोलन के दौरान फैक्ट्री संचालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। इस तरह की स्थिति दोबारा पैदा ना हो, प्रशासन को इस तरफ ध्यान देना चाहिए। उन्होंने जिला उपयुक्त और पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर इस आंदोलन को न होने देने की मांग की है। 

झज्जर एसपी के अनुसार
बहादुरगढ़ में टिकरी बॉर्डर पर 13 को किसानों द्वारा आंदोलन किए जाने की बात सामने आ रही है। इसको लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। बहादुरगढ़ में कानून व्यवस्था नहीं बिगड़ने दी जाएगी। - डॉ. अर्पित जैन, एसपी झज्जर। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed