फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   sonihal sat shri akal the city reverberated

बोले सोनिहाल, सत श्री अकाल के जयकारें से गूंज उठा शहर

Sun, 10 Nov 2019 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
sonihal sat shri akal the city reverberated
sonihal sat shri akal the city reverberated - फोटो : Jhjhar
पंचायती गुरुद्वारा से सिख धर्म के संस्थापक और सिख धर्म के प्रथम गुरु श्री गुरुनानक देव के 550वें प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में पंचायती गुरुद्वारा एवं बाबा नानक निष्काम सेवा समिति के द्वारा नगर कीर्तन आयोजन किया गया। पंचायती गुरुद्वारे को रंग बिरंगी लड़ियों से सजाया गया। गुरु पर्व से पूर्व शोभा यात्रा बड़े ही हर्षोल्लास से निकाली गई। प्रेम पोपली ने बताया कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी व पंच प्यारों की अगुवाई में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को फूलों से सजी गाड़ी में विराजमान कर भक्तों के दर्शनार्थ शहर के पंचायती गुरुद्वारा चौधरीयान मोहल्ला से आरंभ होकर सर्कुलर रोड, रमेश गैस एजेंसी रोड, आंबेडकर चौक, यादव धर्मशाला, सिलानी गेट, हरिपुरा मोहल्ला, मां वैष्णव चौक, हनुमान बाजार, डायमंड चौक, नया डाकघर होते हुए ‘जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल’ के जयकारे लगाते हुए पंचायती गुरुद्वारा में नगर कीर्तन की शोभा यात्रा समाप्त हुई। विनीत पोपली ने बताया कि पंच प्यारे से महिलाओं ने झाड़ूू लगाकर शोभा यात्रा के रास्ते को पवित्र किया और फूलों की वर्षा करते हुए ऊंचा दर बाबे नानक दा... सुंदर शब्दों से पूरे शहर को भक्तिमय बना दिया। नगर कीर्तन जिस मार्ग पर पहुंचा वहा श्रद्धालु ने पूरी श्रद्धा से अपने सिर को झुकाकर नतमस्तक होकर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को नमस्कार किया। मंगलवार 12 नवंबर को एक बजे से अटूट लंगर प्रसाद का वितरण किया जाएगा। जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु लंगर प्रसाद ग्रहण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed