फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Sonam, son of former army constable, becomes lieutenant

सोनम कुमार की पहले प्रयास में हुई सेना में लेफ्टिनेंट पद पर नियुक्ति

Sun, 12 Jun 2022 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Sonam, son of former army constable, becomes lieutenant
झज्जर। साल्हावास गांव निवासी एक व्यक्ति के बेटे ने लेफ्टिनेंट पद पर नियुक्ति प्राप्त कर माता-पिता के सपने को पूरा किया है। लेफ्टिनेंट सोनम कुमार जाखड़ को सेना में जाने की प्रेरणा सेना में रहे पिता अशोक कुमार जाखड़ और अन्य सैनिकों को देखकर मिली। सोनम के पिता सेना में हवलदार रहे हैं। सेना से सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने हरियाणा पुलिस ज्वाइन की। वर्तमान में वह चरखी दादरी थाने में तैनात हैं।
विज्ञापन

सोनम को स्टार लगाते हुए पिता अशोक कुमार, माता सुनीता और छोटा भाई आशीष बहुत खुश थे। अशोक कुमार ने बताया कि सेना में रहते हुए उनकी तैनाती पंजाब, आसाम समेत कई जगह रही। सोनम के दादा सेना में हवलदार के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उनकी भी इच्छा थी कि उनका पोता सेना में अफसर बने। हालांकि सोनम के लेफ्टिनेंट पर पर नियुक्ति से 3 महीने पहले उनके दादा का देहांत हो गया। ऐसे में सोनम और परिवार भी अलग-अलग राज्यों में साथ गया। जहां फौज के जवानों और अफसरों को देखकर सोनम भी सेना में भर्ती होने के लिए प्रेरित होता था। सोनम ने अजमेर के सैनिक स्कूल से 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की। पढ़ाई के साथ साथ ही उसका हिंदी का टेस्ट क्लियर हो गया था। पुणे से तीन साल एनडीए करने के बाद आईएमए देहरादून से एक साल का प्रशिक्षण पूरा कर सोनम सैन्य अफसर बन गया। इसके लिए सोनम अपने माता-पिता, परिवार के सदस्यों, परिचितों, शिक्षकों और सेना के अफसरों को श्रेय देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed