फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Solved 23 out of 37 problems in 24 hours

Jhajjar-Bahadurgarh News: 24 घंटे में किया 37 में से 23 समस्याओं का समाधान

Thu, 18 Jul 2024 06:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 18 Jul 2024 06:33 AM IST
विज्ञापन
Solved 23 out of 37 problems in 24 hours
झज्जर / बेरी। लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में 40 शिकायतें दर्ज हुई। डीसी ने जनसुनवाई की। मंगलवार को आईं 23 शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया। डीसी ने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करते हुए समाधान करें।
विज्ञापन

समाधान शिविर में 37 शिकायतें दर्ज हुई थी, जिनमें से 23 शिकायतों का 24 घंटे के अंदर समाधान किया जा चुका है व लंबित शिकायतों का निर्धारित समय में करने के निर्देश दिए गए हैं। समाधान शिविर में परिवार पहचान पत्र, राशन कार्ड, राजस्व, पंचायती राज विभागों की शिकायतें लेकर नागरिक पहुंचे। डीसी ने शिकायतों पर सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।
विज्ञापन

उधर बेरी लघु सचिवालय परिसर में समाधान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें नायब तहसीलदार जोगेंद्र धनखड़ ने आमजन की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को मौके पर ही समाधान करवाने के निर्देश दिए।नायब तहसीलदार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन को सरकार की योजनाओं के बारे में अधिक से अधिक जागरूक करें और उन्हें योजनाओं का लाभ उठाने के लिए भी प्रेरित करें। इस अवसर पर नगरपालिका सचिव ललित गोयल,पशुपालन विभाग के एसडीओ डॉ ऋषिपाल, बिजली निगम के एसडीओ सुनील कुमार, पंचायत विकास विभाग से पवन कुमार,बागवानी अधिकारी सरिता मलिक, नपा जेई रोहित लोहचब मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed