{"_id":"659d92c6adb54c27ff0f87c7","slug":"social-worker-ch-grand-ceremony-held-in-memory-of-captain-singh-rathi-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-4783-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: समाजसेवी चौ. कप्तान सिंह राठी की स्मृति में हुआ भव्य समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: समाजसेवी चौ. कप्तान सिंह राठी की स्मृति में हुआ भव्य समारोह
विज्ञापन
बहादुरगढ़। क्षेत्र के समाजसेवी चौ. कप्तान सिंह राठी की तीसरी पुण्यतिथि पर गांव खरहर में भव्य स्मृति समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बेरी, छारा, मातन, खरमाण, छुड़ानी, दुल्हेड़ा, दूबलधन माजरा, डीघल व पेलपा सहित आसपास के अनेक गांवों से लोग पहुंचे।
या। इस अवसर पर जहां विभिन्न गांवों के सरपंचों और सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने दिवंगत राठी से जुड़े अनेक संस्मरण सुनाकर उन्हें अपने भाव पुष्प अर्पित किए। वहीं उनके सुपुत्र भूपेंद्र कप्तान राठी को सम्मान स्वरूप पगड़ी बांधकर हर शुभ कार्य में सहयोग देने की बात कही। पिता के मित्रों व परिचितों का इतना स्नेह पाकर भावुक हुए भूपेंद्र ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि वह किसी भी मामले में अपने पिता की बराबरी तो नहीं कर सकते किंतु उनके द्वारा शुरू की गई समाज सेवा की परंपरा को भविष्य में भी जारी रखने का पूरा प्रयास करेंगे। कार्यक्रम में हरियाणा के पूर्व मंत्री कृष्ण मूर्ति हुड्डा, बेरी के कांग्रेस विधायक चौ. रघुबीर सिंह कादियान, बवाना के पूर्व आप विधायक रामचंद्र व द्रोणाचार्य अवार्डी मधुबन के सेवा निवृत्त पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह दहिया व किसान नेता रमेश दलाल सहित विभिन्न दलों व संस्थाओं से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस मौके पर भंडारा भी हुआ। लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर आयोजन समिति द्वारा क्षेत्र के अनेक सरपंचों, बुजुर्गों और समाजसेवी महिलाओं को शाल भेंट कर सम्मानित भी किया गया।