फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Snatched the car caught in a scuffle with the RTO checking team

आरटीओ चेकिंग टीम के साथ हाथापाई कर पकड़ी गई गाड़ी छीनकर ले गए

Sat, 02 Oct 2021 01:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Snatched the car caught in a scuffle with the RTO checking team
बामनोली के नजदीक ओवरलोडिंग गाड़ियों की चेकिंग कर रहे आरटीओ स्टाफ के साथ एक ट्रक के चालक, उसके साथियों व दिल्ली के रहने वाले एक युवक ने हाथापाई की। पकड़ी गई गाड़ी को जबरन छुड़ाकर ले गए और सरकारी गाड़ी की चाबी छीनकर ले गए। टीएसआई की शिकायत पर लाइनपार थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में आरटीओ स्टाफ में कार्यरत ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर (टीएसआई) रोहतास ने बताया कि वह उच्च अधिकारियों के आदेशानुसार ओवरलोडिंग गाड़ियों की चेकिंग करने के लिए नाहरा-नाहरी रोड पर बामनोली के पास था। टीम में उनके साथ सिपाही सचिन, चौकीदार दीपक, चालक सुरेंद्र भी थे। इसी दौरान उन्होंने निजामपुर की तरफ जातीं 3 गाड़ियों को ओवरलोड पाया। टीम को देखकर इन गाड़ियों के चालक अपने वाहन को भगाकर ले जाने लगे। जब उन्होंने गाड़ियों का पीछा किया और जांच के लिए निजामपुर टोल से पहले रुकवाते हुए धर्मकांटा पर वजन कराने के लिए सिपाही सचिन व चौकीदार दीपक को अलग-अलग गाड़ियों में बैठाकर भेजा तो बीच रास्ते में टीम में शामिल चालक ने उन्हें बताया कि डस्ट से भरी एक गाड़ी को उसके चालक व निजामपुर का रहने वाला एक युवक छुड़वाकर ले गए। उन्होंने बताया कि कुछ ही देर बाद मेरे व चालक के साथ गालीगलौज व हाथापाई करते हुए हमारी गाड़ी की चाबी छीनकर फरार हो गया। टीएसआई रोहतास ने बताया कि एक ट्रक के चालक, उसके साथियों निजामपुर के रहने वाले एक युवक ने सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाकर व चालक सुरेंद्र को चोटें पहुंचाकर हमारी सरकारी गाड़ी की चाबी छीनकर गलत कार्य किया। चेकिंग टीम अधिकारी की शिकायत के आधार पर थाना लाइनपार पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed