फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   SKM calls for making upcoming programs successful

एसकेएम ने किया आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान

Mon, 11 Oct 2021 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
SKM calls for making upcoming programs successful
टीकरी बार्डर पर रविवार को हुई सभा में संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं ने आंदोलन के लिए प्रस्तावित कार्यक्रमों की जानकारी दी। टीकरी बार्डर मंच से जानकारी दी गई कि 12 अक्टूबर को किसान लखीमपुर खीरी जाएंगे जबकि दशहरे के दिन 15 अक्तूबर को पीएम नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी के पुतले जलाएंगे। इसके अलावा 18 अक्टूबर को 10 से 4 बजे तक रेल गाड़ियां रोकने तथा 26 को लखनऊ में महापंचायत करेंगे। किसानों को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन डकोंदा के नेता बलदेव सिंह भाई रूपा ने कहा कि भाजपा व जजपा की राज्य व केंद्र की सरकारें मेहनत किसान मजदूरों के साथ नाइंसाफी कर रही हैं। एसकेएम के उपरोक्त कार्यक्रमों को देश में व्यापक जन समर्थन मिलेगा और केंद्र की मोदी सरकार व हरियाणा की मनोहर सरकार का अंत होकर ही रहेगा।
विज्ञापन

जोगिंदर तालू भिवानी ने कहा कि सरकार घबराई हुई है, इस आंदोलन कि सारे विश्व में चर्चा हो रही है। किसान सरकार के सभी हाथकंडे पहचान चुके हैं। जब तक किसानों की मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक जेजेपी बीजेपी के नेताओं को हरियाणा के किसी भी गांव में नहीं घुसने देंगे। हवा सिंह फतेहाबाद ने सरकार से खराब हुई फसल का पर्याप्त मुआवजा देने की मांग की। जम्हूरी किसान सभा के अमरीक सिह भाईके, सुखचैन सिंह रूपा खेड़ा फतेहाबाद, रमेश ढुल पाई कैथल, सुखचैन सिंह रत्ता खेड़ा फतेहाबाद, फतेह सिंह दलाल खाप 84, मास्टर महावीर भाकियू हरियाणा व भूपसिंह टिटोली रोहतक ने भी सभा में अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed