फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Six KMP bridges in Badli, condition of four is pathetic

Jhajjar-Bahadurgarh News: बादली में केएमपी के छह पुल, चार की हालात दयनीय

Tue, 06 Feb 2024 09:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 06 Feb 2024 09:51 PM IST
विज्ञापन
Six KMP bridges in Badli, condition of four is pathetic
बादली। बादली में कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे के छह पुल बनाए गए हैं, इनमें चार की हालत दयनीय है। चार पुलों के नीचे पानी भरा होने से वाहन चालकों की परेशानी का कोई पैमाना नहीं है। हल्की बारिश होते ही यहां का हाल बेहाल हो जाता है और वाहन चालकों को निकलने का रास्ता तक नहीं मिल पाता।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से बहादुरगढ़ रोड, बुपनियां रोड, गोयला कलां रोड और ईस्माईलपुर रोड स्थित पुल के नीचे पानी भरा है, लेकिन प्रशासन की ओर से पानी निकासी का प्रबंध नहीं है। प्रतिदिन वाहन खराब हो रहे हैं, इससे वाहन चालकों को अतिरिक्त परेशानी और आर्थिक नुकसान सहन करना पड़ रहा है। केएमपी के नीचे सड़क पर गहरे गड्ढे हैं और अब इनमें पानी भरने से वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई है। पानी भराव के चलते गड्ढे नजर नहीं आते हैं और वाहन धंस जाते हैं। कई भारी वाहनों को नुकसान हो चुका है जबकि छोटे वाहनों का निकलना भी मुश्किल हो रहा है। वाहन चालकों और ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क के गड्ढों को भरने और पानी निकासी का प्रबंध किए जाने की मांग की है। प्रवीन, दिलबाग, पवन, प्रवीन, अमित, प्रदीप और दीपक का कहना है कि प्रशासन को चाहिए कि प्रतिदिन की परेशानी कम करने के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। रात के समय परेशानी बढ़ जाती है और वाहनों के धंसने से मदद के लिए भी कोई प्रबंध नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed