{"_id":"5f5683ec8ebc3e54e24ca0b0","slug":"sit-constituted-in-case-of-death-of-senior-vice-president-of-yes-bank-jhjhar-news-rtk5725046181","type":"story","status":"publish","title_hn":"यस बैंक के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट की मौत के मामले में एसआईटी गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यस बैंक के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट की मौत के मामले में एसआईटी गठित
विज्ञापन
गुरुग्राम के यस बैंक के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट धीरज अहलावत की मौत के मामले में एसआईटी गठित कर दी गई है। अब मामले की जांच डीएसपी सांपला करेंगे। पुलिस मृतक के एक दोस्त से इस संबंध में दो से तीन बार पूछताछ कर चुकी है, लेकिन अभी तक कोई ठोस सुबुत हाथ नहीं लग पाया है। वहीं, परिजनों का कहना है कि अगर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। इसके लिए पहले की तरह खापों से भी विचार-विमर्श किया जाएगा।
यह है मामला
गुरुग्राम के सेक्टर-46 में रहने वाले झज्जर जिला के डीघल गांव निवासी धीरज अहलावत गुरुग्राम के यस बैंक में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के पद पर कार्यरत था। 5 अगस्त शाम को वह घर से घूमने के लिए निकला था, जिसके बाद उसने कोई संपर्क नहीं हो सका। उसके पिता ने सेक्टर-50 के थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था। 12 अगस्त को दिल्ली के बवाना नहर में धीरज अहलावत का शव मिला था और 13 अगस्त को उसका पोस्टमार्टम हुआ था। परिवार ने उनके दोस्तों पर शक जताया था। आरोप है कि लेनदेन को लेकर धीरज की हत्या की गई है। मृतक के भाई प्रदीप अहलावत ने धीरज का दोस्त प्रशांत पर हत्या का आरोप लगाया था, मामला दर्ज होने के बाद भी पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रही है।
- 2 सितंबर को 12 घंटे तक हाईवे किया था जाम
करीब 1 माह बाद भी इस मामले में जब पुलिस कार्रवाई आगे नहीं बढ़ी तो 2 सितंबर को डीघल के ग्रामीणों व खापों के प्रतिनिधियों ने सीबीआई जांच की मांग को लेकर नेशनल हाईवे 71ए पर 12 घंटे तक जाम कर दिया था। एडीजीपी व रोहतक रेंज के आईजी संदीप खिरवार और झज्जर उपायुक्त जितेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे थे। एडीजीपी ने खाप प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया था कि मामले की जांच गुरुग्राम पुलिस की बजाय रोहतक रेंज से करवाई जाएगी। इसके बाद यह मामला रोहतक सीआईए को सौंपा गया है। हालांकि पुलिस की तरफ से जांच में धीमी गति बरते जाने का आरोप मृतक के परिजनों ने लगाया है।
विज्ञापन
एसआईटी मामले की गहनता से जांच कर रही। फिलहाल इस मामले कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। हर पहलु को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है।
- नरेंद्र कादियान, डीएसपी, सांपला।