फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Sisters ask for long life by tilaking brothers

बहनों ने भाइयों को तिलक कर मांगी लंबी आयु

Sun, 07 Nov 2021 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Sisters ask for long life by tilaking brothers
झज्जर। बहनों ने शनिवार को अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी आयु व सुख समृद्धि की कामना की। बहनों ने जब भाइयों को तिलक कर उनके लिए भगवान से सुख समृद्धि मांगी तो भाइयों ने उपहार भेंट कर उनके प्रति प्रेम को दर्शाया।
विज्ञापन

शुक्रवार से ही बहनें भाइयों के घर पहुंचने लगी थीं। वहीं शनिवार को भी शादीशुदा बहनें अपने भाइयों के घर पहुंची और पर्व मनाने के बाद लौट गई। बाजारों में मिठाइयों की दुकानों पर महिलाओं की काफी संख्या में भीड़ उमड़ी और बहनों ने जमकर खरीदारी की। भैया दूज पर्व पर बाजार के कारोबार पर भी देखने को मिला। इस दौरान व्यापारी व दुकानदार काफी खुश नजर आए। त्योहारी सीजन में जिस तरह से कारोबार हो रहा है, कोरोना के बाद बाजार को संजीवनी मिलने का काम त्योहारों ने किया है। परंपरा के अनुसार बहनों ने भाइयों को तिलक लगाने के बाद नारियल के गोले व फल आदि भेंट किए। भाइयों ने बहनों को उपहार स्वरूप कपड़े, गहने व काफी सामान दिया। भैया दूज के पर्व का असर ग्रामीण क्षेत्र भी देखने को मिला। गांव से ग्राहक भी बाजार में खरीदारी के लिए पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed