{"_id":"578a8aa44f1c1b010513e952","slug":"sirsa-hindi-news-flood-in-city-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से शहरवासी परेशान, किसान खुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से शहरवासी परेशान, किसान खुश
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
Updated Sun, 17 Jul 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
बारिश से शहर में आफत
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले तीन दिनों की बारिश ने शहरवासियों को परेशान कर दिया है। अल सुबह से लेकर दोपहर बाद तक हल्की और रुक-रुक कर बारिश से लोग अब ऊबने लगे हैं। जिससे कामकाज प्रभावित हो रहा है। वहीं बाजार से ग्राहक गायब है। विद्यार्थियों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। स्कूल समय में बारिश होने के चलते विद्यार्थी स्कूलों में नहीं पहुंच पा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ बारिश से किसान खुश हैं। उम्मीद है कि इस साल धान की फसल के लिए पानी सोना बनकर बरस रहा है। बता दें कि शनिवार को करीब 11 एमएम बारिश हुई।
क्या कहते है व्यापारी
दुकानदार जय भगवान का कहना है कि बरसात के कारण दुकानदारी प्रभावित हो रही है। जिस समय बरसात होती है, वहीं समय दुकानदारी का होता है। इसीलिए पहले की अपेक्षा कम ग्राहक आ रहे हैं।
दुकानदार पप्पू नंबरदार का कहना है कि बारिश के चलते गर्मी से तो राहत मिली है। लेकिन दुकानदारी भी प्रभावित हुई है। हम भी यहीं चाहते है कि अच्छी बरसात हो, लेकिन रात के समय होनी चाहिए, ताकि दिन के समय दुकानदारी प्रभावित न हो।
विज्ञापन
क्या कहते हैं किसान
किसान देवेन्द्र सैनी कहते हैं कि बरसात के चलते फसलों को बहुत फायदा हो रहा है। धान की फसल के लिए सोना बनकर पानी बरस रहा है। डीजल के साथ-साथ खाद की भी बचत हो रही है।
किसान कुलदीप कहते है कि अबकि बार अच्छी बरसात होने की बात मौसम विभाग ने कही थी। जिसके चलते उन्होंने धान की फसल बोई थी। धान की फसल के लिए बारिश का होना बहुत आवश्यक है। छोटे पौधों में जान आ गई है।