फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Sirsa defeated Jind in penalty shootout

Jhajjar-Bahadurgarh News: सिरसा ने पेनल्टी शूटआउट में जींद को हराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Sirsa defeated Jind in penalty shootout
-फोटो 65 : वाटरपोलो प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ी। स्रोत एकेडमी
बहादुरगढ़। शहर की एचएल सिटी स्थित चैंपियंस एक्वेटिक अकदमी के स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में हरियाणा राज्य वाटरपोलो प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। हरियाणा ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष अनिल खत्री की देखरेख में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के शुरुआत में एचएओ के उपाध्यक्ष अनिल खत्री ने खिलाड़ियों से परिचय किया और उनकी हौसला अफजाई भी की।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का पहला मुकाबला सिरसा और जींद के बीच खेला गया। जींद और सिरसा की टीम ने प्रतियोगिता में एक दूसरे के खिलाफ पहले 6-6 गोल किए। जिसके चलते दोनों टीमें बराबरी पर रही। इसके बाद पेनेल्टी शूटआउट का मौका दोनों टीमों को मिला। जिसमें जींद ने पांच शॉट में दो गोल किए।
विज्ञापन

वहीं सिरसा ने चार शॉट में तीन गोल करके मैच जीत लिया। अनिल खत्री ने बताया कि हरियाणा स्टेट वाटर पोलो प्रतियोगिता दो दिन तक चलेगी। इस प्रतियोगिता में पुरुषों की आठ टीमें और महिलाओं की पांच टीमें हिस्सा ले रही है। अलग-अलग जिलों से आई टीमों के रहने और खाने की व्यवस्था भी बहादुरगढ़ में एसोसिएशन की तरफ से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है और इसी अवसर पर बहादुरगढ़ में बीते कल इनविटेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था और आज से दो दिवसीय वाटर पोलो गेम्स का आयोजन किया जा रहा है।

इस मौके पर वॉर वेटर्न महेंद्र खत्री, हरियाणा तैराकी संघ के उपाध्यक्ष रवि सिंगारी, सदस्य सुरेश जून, देशी ढाणी के निदेशक सुनील खत्री, बलवान कादयान, हनुमान खत्री, एनआरआई अनिल, जींद के सचिव विनोद, कोच धनराज, यमुनानगर के सचिव अनिल शर्मा, सिरसा से प्रवीण कोच, सोनीपत से हरबीर, तैराकी कोच साई जाधव, पदमपाल, कृष्णमुरारी और विशाल मौजूद रहे।



-फोटो 64 : वाटरपोलो मैच के प्रतिभागियों से परिचय करते हुए एचएओ के उपाध्यक्ष अनिल खत्री। स्रोत एकेडमी

-फोटो 65 : वाटरपोलो प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ी। स्रोत एकेडमी



-----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed