फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Sinha's style of work will be remembered

याद रखी जाएगी सिन्हा की कार्यशैली

Mon, 30 Aug 2021 01:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
Sinha's style of work will be remembered
पत्रकारों को संबोधित करते बादली के विधायक कुलदीप वत्स। - फोटो : Jhjhar
करनाल में किसानों पर हुए लाठी चार्ज के एसडीएम के फरमान को दिल और दिमाग में रखा जाएगा। राज काज बदलते रहते हैं लेकिन एसडीएम की कार्यशैली को याद रखा जाएगा। यह बात करनाल में शनिवार को किसानों पर हुए लाठीचार्ज व विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ हुए दुर्व्यवहार को लेकर बादली हलके से कांग्रेस विधायक डॉ. कुलदीप वत्स ने कही।
विज्ञापन

पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि करनाल में आईएएस अधिकारी सिन्हा की ओर से किसानों के सिर फोड़ने का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आईएएस अधिकारी सिन्हा साफ निर्देश देते हुए दिखाई दे रहे हैं कि कोई भी किसान सामने आए तो उसका सिर फोड़ दो, कोई बचकर नहीं जाना चाहिए। अधिकारियों को समझ लेना चाहिए कि राज और काज बदलते रहते हैं लेकिन जिस तरह से सरकार के इशारे पर एसडीएम सिन्हा ने अपना फरमान सुनाया थ, उससे उन्हें समझ लेना चाहिए कि वह भी एक किसान के बेटे हो सकते हैं। सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कितनी हैरत की बात है कि जहां सड़कों पर सरकार किसानों का खून बहा रही है वहीं विधानसभा के अंदर जब कोई किसान के हक की आवाज उठाता है तो उस विधायक का माइक ही बंद कर दिया जाता है। सरकार के नुमाइंदे बताए कि यदि उन्हें किसान से इतनी ही नफरत है तो फिर किसान ने पैदा किए अनाज की रोटी ही खाना क्यों नहीं छोड़ देते। विधायक ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार जिसमें जेजेपी भी शामिल है लोकतंत्र की हत्या कर हर वर्ग की आवाज दबाना चाहती है। इस अवसर पर कांग्रेस के अनेक कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed