{"_id":"697d0557105e8ba12e0343a0","slug":"shopkeepers-are-frustrated-because-the-drains-are-being-cleaned-but-the-waste-is-not-being-removed-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-131156-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: नालों की सफाई कर गंदगी न उठाने से दुकानदार परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: नालों की सफाई कर गंदगी न उठाने से दुकानदार परेशान
विज्ञापन
30jjrp07- सिलानी गेट एरिया में नालों की सफाई की गई। संवाद
झज्जर।
नगर परिषद की तरफ से तीन मूर्ति मंदिर से सिलानी गेट तक एक तरफ के नालों की सफाई की गई। इस दौरान नालों से निकली गंदगी दुकानों के बाहर रोड पर पड़ी हुई है। दुकानदारों ने गंदगी को जल्द उठाने की मांग की है।
बुलडोजर की सहायता से दुकानों के बाहर बने पक्के निर्माण को तोड़कर नालों की सफाई की गई। नगर परिषद ने नालों की सफाई को लेकर टेंडर लगाए थे। इसके तहत अब काम जारी है। इससे पहले आंबेडकर चौक से छिक्कारा चौक तक नाले पर बने पक्के निर्माण तोड़कर सफाई की गई थी।
इस दौरान भी नालों की गंदगी नहीं उठाई गई थी। दो दिन पहले भी दुकानदार छोटे स्लैब लगाने को लेकर नगर परिषद के अधिकारियों से मिले थे। इस पर उन्हें बड़े स्लैब लगाने का आश्वासन दिया था। अब फिर गंदगी रोड पर पड़े होने के कारण दुकानदारों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
दुकानदार सतीश, मुकेश, अनिल, सतिंद्र ने कहा कि गंदगी को सूखने पर उठा लिया जाए ताकि उनका काम प्रभावित न हो। इस बारे में नगर परिषद के चेयरमैन जिले सिंह सैनी ने कहा कि शहर में नालों की सफाई का काम कराया जा रहा है। नालों से गंदगी साफ की जा रही है। सूखने पर उसे उठाया जा रहा है।