फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Shocked by mother's death, son hangs his life

मां की मौत से सदमे में आए बेटे ने फंदा लगा दी जान

Tue, 27 Oct 2020 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Shocked by mother's death, son hangs his life
बादली। गोयला कलां गांव में एक व्यक्ति का शव घर पर फंदे पर लटका हुआ मिला। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

भजनलाल पुत्र रामफल निवासी गोयला कलां ने रविवार रात अपने घर में ही फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजनों ने सुबह भजनलनाल को फंदे पर लटका दिखा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उताकर नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़ पहुंचाया। भजनलाल की पत्नी मलिता ने पुलिस को बताया कि कुछ माह पहले उसकी सास का निधन हो गया था। मां की मौत के बाद भजनलाल मानसिक तौर परेशान रहता था और बार-बार मां को याद करते हुए रोने लग जाता था। रात को वह परिवार के साथ कमरे में सो गया था। सुबह उठे तो वह फंदे पर लटका मिला। उनके तीन बच्चे हैं। पुलिस जांच अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच से मामला आत्महत्या का लग रहा है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल सकेगा।
सुरहेती गांव में मानसिक परेशान विवाहिता ने फंदा लगा दी जान
झज्जर। सुरहेती गांव में एक विवाहिता ने अज्ञात कारणों से मानसिक परेशान होकर घर में फंदा लगा जान दे दी। सोमवार सुबह परिजनों को उसका शव फंदे से लटका मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और एफएसएल टीम ने जरूरी तथ्य जुटाए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सुरहेती गांव निवासी अन्नु पत्नी मनीष ने सोमवार सुबह अपने ही घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की सूचना ससुराल पक्ष के लोगों ने मायके पक्ष के लोगों को भी दी। उसके मायके से भी उसके परिजन सुरहेती गांव में पहुंचे। परिजनों ने बताया कि अन्नू की कई दिनों से मानसिक हालत ठीक नहीं थी। जिसकी वजह से उसने यह कदम उठाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव मृतका के परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब सवा साल पहले अन्नु की शादी सुरहेती गांव में हुई थी। वह मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। जिसके चलते उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
- राजेश कुमार, सदर पुलिस थाना प्रभारी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed