फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Seven accused including a woman arrested in murder case

हत्या के मामले में एक महिला सहित सातों आरोपी गिरफ्तार

Sat, 02 Oct 2021 01:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Seven accused including a woman arrested in murder case
गांव जाखौदा में वीरवार को शैलेंद्र नामक युवक की हत्या करने के मामले में पुलिस ने एक महिला सहित सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

आसौदा थाना प्रभारी निरीक्षक जसबीर सिंह ने बताया कि जिला हरदोई (यूपी) हाल किराएदार गांव जाखौदा निवासी शैलेंद्र की वीरवार को मारपीट में लगी चोटों के कारण मौत हो गई थी। थाना आसौदा में सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। अब इस मामले में वांछित एक महिला सहित सातों आरोपियों को काबू कर लिया गया है। थाना आसौदा में तैनात उपनिरीक्षक राजबीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपियों को बहादुरगढ़ क्षेत्र के अलग-अलग के एरिया से काबू किया। आरोपियों की पूछताछ में पहचान अंकित, बुधपाल, रामबहादुर, गौतम, धर्मेंद्र व एक महिला निवासी जिला शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश और एक आरोपी शिव पूजन शिवा निवासी जिला हरदोई उत्तर प्रदेश के तौर पर की गई। आरोपियों ने प्राथमिक पूछताछ में मारपीट करके हत्या करने की उपरोक्त वारदात का खुलासा किया। आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया एक बेलन व एक तवा बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed