फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Sent a bill of Rs 90 thousand for two months

Jhajjar-Bahadurgarh News: दुकानों पर की छापे मारकर स्टॉक चेक किया

Wed, 08 Nov 2023 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 Nov 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Sent a bill of Rs 90 thousand for two months
झज्जर। जिले के गांव बिरोहड व छुछक वास में बने खाद बीज की दुकानों पर कृषि विभाग के अधिकारियों ने छापेमारी की। इस दौरान गुण नियंत्रक अधिकारी डॉक्टर जसवीर सिंह टीम सहित पहुंचे और करीब 4 से 5 खाद बीज केंद्रो का स्टॉक और रजिस्टर चेक किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि सभी दुकानदारों को यह हिदायत दी गई है कि डीएपी खाद व यूरिया खाद का स्टॉक रजिस्टर ठीक रखें। इसके अलावा किसानों को आवश्यकता अनुसार डीएपी व यूरिया खाद देते रहे। उन्होंने बताया कि नैनो तरल यूरिया खाद भी किसानों के लिए काफी फायदेमंद है और नैनो तरल यूरिया खाद को भी सरसों व गेहूं की फसल में प्रयोग कर सकते हैं।गुण नियंत्रक अधिकारी डॉक्टर जसवीर सिंह ने बताया कि कृषि विभाग लगातार खाद बीज की दुकानों की मॉनीटरिंग कर रहा है। यदि किसी किसान के साथ आवश्यकता से अधिक पैसे वसूले गए तो उसे पर भी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी और किसानों को खाद बीज पूरी गुणवत्ता के साथ केंद्र संचालक देने का काम करे। उन्होंने बताया सभी केंद्रों में संतोषजनक काम पाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed