फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Selection of male and female wrestlers for the World Championship

Jhajjar-Bahadurgarh News: विश्व चैंपियनशिप के लिए पहलवानों का चयन

Sat, 03 Aug 2024 05:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 03 Aug 2024 05:07 AM IST
विज्ञापन
Selection of male and female wrestlers for the World Championship
कुश्ती ट्रायल शुरू करवाते भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल जांगड़ा, राकेश कोच व अन्य।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। जार्डन के शहर अम्मान में 19 से 25 अगस्त तक होने वाली विश्व स्तरीय फ्री स्टाइल, ग्रीको रोमन और महिला व पुरुष कुश्ती चैंपियनशिप के लिए भारत की 17 वर्ष आयु वर्ग के पहलवानों की टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन शुक्रवार को सेक्टर-2 स्थित मार्डन स्कूल में संपन्न हुआ।
17 वर्ष आयु वर्ग की राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए भी हरियाणा की टीम के खिलाड़ियों का चयन हुआ। पुरुष व महिला वर्ग में 10-10 भार वर्गों के खिलाड़ी चुने गए।
विज्ञापन

हरियाणा कुश्ती संघ के महासचिव राकेश कोच ने बताया कि अंडर-17 ग्रीको रोमन टीम के 45 किलोग्राम में बेलगांव के केदार अशोक कांबले, 48 किलोग्राम में झारखंड के विकास कच्छप, 51 किलो में पुणे के साईंनाथ, 55 किलो में मुंबई के समर्थ गजानन, 60 किलो में रोहतक हरियाणा के पहलवान गौरव का चयन किया गया। 65 किलोग्राम में रोहतक के अनुज, 71 किलो में रोहतक के सचिन कुमार, 80 किलो में रोहतक के निशांत फोगाट, 92 किलो में नरेला दिल्ली के लक्की और 110 किलो में दिल्ली के पहलवान जयबीर सिंह को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-17 फ्री स्टाइल कुश्ती चैंपियनशिप के लिए 45 किलोग्राम में बैभलपुर के शिवम, 48 किलो मेें जींद के हर्ष (हरियाणा), 51 किलो में योगेश्वर दत्त अखाड़ा सोनीपत के कार्तिक (दिल्ली), 55 किलो में जेएसडब्ल्यू अखाड़ा के जयबीर सिंह (उत्तर प्रदेश), 60 किलो में हवा सिंह अखाड़ा हिसार के सितेंद्र सिंह (हरियाणा), 65 किलो में छत्रसाल स्टेडियम के सागर (दिल्ली), 71 किलो में जयबीर अखाड़ा झज्जर जिले के बुपनियां के निशांत रुहिल (दिल्ली), 80 किलो में मुजफ्फरनगर के विवेक (यूपी), 92 किलो में आरएस मलिक पटियाला के सन्नी (दिल्ली) और 110 किलो में छत्तीसगढ़ के जसपूरण सिंह का चयन हुआ।

महिलाओं की 17 वर्ष आयु वर्ग की टीम के लिए भी पहलवानों का चयन हुआ। इसमें 40 किलोग्राम में फतेहाबाद की राजबाला (हरियाणा), 43 किलो में पवनपुत्र गुरुग्राम की आदिति (दिल्ली), 46 किलो में कोल्हापुर (महाराष्ट्र) की श्रुतिका शिवाजी पाटिल, 53 किलो में छोटूराम स्टेडियम की मुस्कान, 57 किलो में कृष्ण अखाड़ा खरखौदा की नेहा, 61 किलो में सुशील कुमार कुश्ती अकादमी हिसार की रंजीता (हरियाणा), 65 किलो में इसी अखाड़े की पुलकित (हरियाणा), 69 किलो में कुलदीप मलिक अकादमी की काजल (हरियाणा) और 73 किलो में जयभगवान अखाड़ा सनसिटी रोहतक की मानसी लाठर (हरियाणा) का चयन किया गया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल जांगड़ा, दिनेश शेखावत, सतपाल देशवाल डब्ल्यूएफआई कोषाध्यक्ष, जयप्रकाश पहलवान अध्यक्ष डीएडब्ल्यूए, महाबीर प्रसाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed