फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   seema got 3 gold medle in athletic

मास्टर एथलेटिक्स में सीमा ने जीते 3 गोल्ड

Tue, 02 Feb 2016 01:36 AM IST
ब्ययूराो/अमर उजाला / झज्जजर
ब्ययूराो/अमर उजाला / झज्जजर Updated Tue, 02 Feb 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
seema got 3 gold medle in athletic

जींद के चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय परिसर में हुई 26वीं राज्य स्तरीय मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में बहादुरगढ़ की महिला खिलाड़ी सीमा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अलग-अलग इवेंट्स में 3 स्वर्ण पदक अपने नाम किए।

विज्ञापन


विजेता खिलाड़ी का सोमवार को उनका कोच डॉ. मुकेश इंदौरा ने स्वागत करते हुए उसे बधाई दी और भविष्य में भी बेहतरीन खेलने के लिए प्रेरित किया।

झज्जर के गांव मदाना कलां निवासी अशोक की पत्नी सीमा ने जींद में 30 व 31 जनवरी को हुई मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी उसने 100 मीटर, 400 मीटर दौड़ व लांग जंप में गोल्ड मेडल जीतकर न केवल अपना बल्कि जिले का नाम भी रोशन किया।
विज्ञापन


सोमवार को बहादुरगढ़ पहुंचने पर खेल प्रशंसकों ने उनका स्वागत किया। सिविल हॉस्पिटल के एसमएमओ व सीमा के कोच डॉ. मुकेश इंदौरा ने बताया कि हर प्रतियोगिताओं में सीमा ने अपने शानदार खेल प्रदर्शन कर मेडल जीतकर ला रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, विजेता खिलाड़ी ने कहा कि यदि सरकार मास्टर एथलेटिक्स के खिलाड़ियों को भी प्रोत्साहित करती रहे तो हर हाल में वे अपना प्रतिभा का डंका न केवल यहां बल्कि विदेशों में भी लगातार बजाते रहेंगे।


उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी के चलते उन्हें दूर-दराज होने वाले प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए आर्थिक संकट भी झेलना पड़ता है। यदि सरकार पदक विजेताओं का पूरा मान-सम्मान करे तो हर हाल में यहां के खिलाड़ी पदक झटक सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed