{"_id":"64ff71bf6ed59218e0094937","slug":"security-guard-dies-in-road-accident-jhjhar-news-c-200-1-bgh1001-2300-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: सड़क दुर्घटना में सुरक्षा कर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: सड़क दुर्घटना में सुरक्षा कर्मी की मौत
Tue, 12 Sep 2023 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Tue, 12 Sep 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र के पार्ट-बी की एक फैक्टरी में सिक्योरिटी गार्ड का काम करने वाले व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा बहादुरगढ़ बाईपास पर नजफगढ़ रोड़ के फ्लाईओवर के नजदीक हुआ। पुलिस ने बेटे की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मृतक की पहचान लोवा कलां निवासी रमेश कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रमेश कुमार आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र के पार्ट-बी में स्थित एक फैक्टरी में सिक्योरिटी गार्ड था। वह ड्यूटी खत्म करने के बाद रविवार को भी रमेश कुमार अपने दुपहिया (मोपेड) वाहन से अपने घर की तरफ जा रहा था। रास्ते में अज्ञात वाहन की टक्कर उसके दुपहिया में लगी। इससे वह सड़क पर दूर जा गिरा। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर आरोपी वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। अभी वाहन का कोई पता नहीं चला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर वारिसों को सौंप दिया है।