फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Scorpio stolen from HL City, acquaintance accused of taking the vehicle

Jhajjar-Bahadurgarh News: एचएल सिटी से स्कॉर्पियो चोरी, परिचित पर गाड़ी ले जाने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Scorpio stolen from HL City, acquaintance accused of taking the vehicle
बहादुरगढ़। एचएल सिटी क्षेत्र से एक स्कॉर्पियो गाड़ी चोरी होने का मामला सामने आया है। महिला ने अपने परिचित युवक पर धोखे से गाड़ी लेकर भाग जाने का आरोप लगाया है। मामला रुपयों के लेनदेन और आपसी समझौते से जुड़ा बताया जा रहा है। सदर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में एचएल सिटी निवासी महिला ने बताया कि मार्च 2026 में उन्होंने दिल्ली निवासी विशाल से आठ लाख रुपये में स्कॉर्पियो गाड़ी खरीदी थी। दोनों के बीच यह समझौता हुआ था कि यदि चार महीने के भीतर विशाल ब्याज सहित आठ लाख रुपये लौटा देगा तो गाड़ी उसे वापस कर दी जाएगी। अन्यथा गाड़ी महिला के नाम हो जाएगी।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि चार मई की अल सुबह विशाल बिना बताए गाड़ी लेकर चला गया। जब उससे फोन पर संपर्क किया गया तो उसने पैसे और गाड़ी दोनों वापस करने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने एफआईआर कर ली है। थाना सदर एसएचओ विकास कुमार का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच हुए समझौते और लेनदेन से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed