फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Schools opened after one month holidays, homework checked on the first day

Jhajjar-Bahadurgarh News: एक माह की छुट्टियों के बाद खुले स्कूल, पहले दिन चेक हुआ होमवर्क

Tue, 02 Jul 2024 05:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 02 Jul 2024 05:45 AM IST
विज्ञापन
Schools opened after one month holidays, homework checked on the first day
झज्जर। एक माह की लंबी छुट्टियों के बाद सोमवार से सरकारी और निजी स्कूल खुल गए। स्कूलों का समय सुबह 8 से दोपहर दो बजे तक रहा। छुट्टियों के बाद पहले दिन स्कूल जाने को लेकर बच्चे उत्साहित नजर आए। हालांकि पहले दिन बच्चों की उपस्थिति कुछ कम रही।
विज्ञापन

जो बच्चे स्कूल पहुंचे वह अपने सहपाठियों से मिलकर खुश नजर आए। शिक्षकों ने भी बच्चों से छुट्टियों को लेकर जानकारी ली। साथ ही उनका होमवर्क भी चेक किया गया। विद्यार्थियों को शिक्षकों ने अलग-अलग असाइनमेंट दिए हुए थे, जिनको तैयार करके बच्चे लाए हुए थे। शिक्षकों ने बच्चों का होमवर्क चेक किया और उनसे छुट्टियां कैसे बिताई, उसको लेकर जानकारी भी ली। अधिकतर बच्चों ने नाना-नानी के घर जाने के अलावा दूसरे राज्यों में जाकर घूमकर आने की बात कही। हालांकि छोटे बच्चों को स्कूल भेजने के लिए अभिभावकों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। काफी दिन बाद स्कूल जाने को लेकर बच्चे उठने में आनाकानी करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed