फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   school cashier looted

निजी स्कूल के कैशियर से लूटे डेढ़ लाख रुपए

Wed, 08 Jul 2015 01:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर Updated Wed, 08 Jul 2015 01:57 AM IST
विज्ञापन

गौरिया स्थित एक निजी स्कूल के कैशियर से तीन अज्ञात बदमाश मंगलवार शाम डेढ़ लाख रुपये लूट ले गए। बदमाशों ने कैशियर की आंखों पर मिर्च स्प्रे मार दिया, जिसके कारण वह कुछ भी देख नहीं पाया।

विज्ञापन


आरोपी बीट गाड़ी में सवार होकर आए थे। घटना की सूचना मिलने पर साल्हावास थाना प्रभारी अशोक दहिया मौके पर पहुंचे तथा मामले की जांच शुरू की। अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


गौरिया स्थित यूनिवर्सल स्कूल के कैशियर बिंटू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शाम लगभग साढ़े 4 बजे वह स्कूल से निकला था। उस समय उसके पास डेढ़ लाख रुपये थे। ये रुपये बच्चाें द्वारा दी जाने वाली फीस के थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही वह स्कूल के निकल कर गांव की तरफ गया तो रास्ते में एक सफेद रंग की बीट गाड़ी खड़ी थी। गाड़ी के पास तीन युवक भी खड़े हुए थे। जैसे ही बिंटू की बाइक वहां खड़े युवकों के पास से गुजरी तो उनमें से एक युवक ने उसकी आंखों पर मिर्च का स्प्रे डाल दिया।


इससे बिंटू को दिखाई देना बंद हो गया तथा बाइक गिर गई। उसके बाद युवकों ने उससे रुपये व मोबाइल छीन लिया। उसके बाद तीनों बदमाश गाड़ी में सवार होकर वहां से फरार हो गए।

पुलिस ने खंगाली सीसीटीवी फुटेज
मौके पर पहुंचे साल्हावास थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही वे टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा मामले की जांच की।

उन्होंने बताया कि स्कूल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच भी की गई। प्राथमिक तौर पर कैमरे में कुछ खास नजर नहीं आ रहा है।

मगर फिर भी जांच की जा रही है। बदमाशों को पकड़ने के लिए विशेष टीम बना दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



फोटो कैप्शन : 21 से 26

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed