फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Saral Haryana's site closed, certificates not being made

Jhajjar-Bahadurgarh News: सरल हरियाणा की साइट बंद, नहीं बन रहे प्रमाण-पत्र

Wed, 11 Sep 2024 03:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 11 Sep 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
Saral Haryana's site closed, certificates not being made
्र
विज्ञापन

झज्जर। अंत्योदय योजनाओं व प्रमाण पत्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाली सरल हरियाणा की साइट पिछले चार दिन से सही नहीं चल रही। इस कारण विवाह, आय, जन्म, मृत्यु, जाति, निवास प्रमाण पत्र सहित अन्य योजनाओं के आवेदन नहीं हो रहे। लोग प्रभावित हैं और सीएससी सेंटरों के चक्कर काट रहे हैं।
लोगों ने बताया कि सरल हरियाणा की साइट कभी चल जाती है तो कभी काम करना बंद कर देती है। सरल हरियाणा की ऑफिशियल साइट पर आवेदन तो दूर वह ओपन तक नहीं हो रही है। यदि किसी की एक आध बार ओपन होती है तो उसमें संबंधित का लॉग इन नहीं हो पाता। इसमें 505 या 404 नंबर का टेक्निकल एरर आ रहा है। ऐसा पिछले चार दिनों से हो रहा है। मंगलवार को कुछ देर के लिए साइट चली, लेकिन फिर बंद हो गई। साइट बंद होने से जो काम प्रभावित हैं। प्रतिदिन एक हजार से ज्यादा आवेदन साइट पर किए जाते है।
विज्ञापन

जितेंद्र ने बताया कि उसने अपना हरियाणा निवासीय प्रमाण पत्र बनवाना था, लेकिन साइट नहीं चली। इस कारण वह सीएससी पर बैठकर वापस चलाया। सुनील कुमार ने बताया कि वह पशुओं पर लोन लेने के लिए आवेदन करने सीएससी सेंटर पर गया था। उसे बताया गया कि साइट नहीं चल रही है। एक दो दिन बाद आना। रामनिवास ने बताया कि उसको जाति प्रमाण पत्र बनवाना था, इसके लिए आवेदन करने गया तो साइट बंद होने की बात कही गई। हरीश ने बताया कि मैरिज प्रमाण पत्र के अप्लाई करने के लिए पिछले कई दिनों से सीएससी सेंटर के चक्कर काट रहा है। एक ही जवाब मिल रहा है कि साइट बंद है, दोबारा आना।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना टोकन हो रहा काम, कर्मी की चुनाव में लगी ड्यूटी
सरल केंद्र में काम टोकन दिए जाने के बाद ही होता था, लेकिन टोकन देने के लिए जिस कर्मचारी को लगाया गया था अब उनकी ड्यूटी चुनाव में लगी हुई है। ऐसे में बिना टोकन काटे ही सीधे लोग काउंटरों पर काम करवा रहे हैं। इससे भीड़भाड़ की स्थिति पूरा दिन बनी रहती हैं।

वर्जन
सरल हरियाणा की साइट में दिक्कत के बारे में उनको जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है तो वह पता करेंगे। यदि दिक्कत आती है तो उसकी सूचना उनके पास आ जाती है।
सुनील कुमार, जिला प्रबंधक, सीएससी, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed