फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Sanjeet win gold medal in asian cadet chaimpionship

संजीत ने एशियन कैडेट चैंपियनशिप में जीता गोल्ड

Tue, 16 Jun 2015 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बहादुरगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/ बहादुरगढ़ Updated Tue, 16 Jun 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन

छारा स्थित लाला दीवानचंद अखाड़े के पहलवान संजीत ने दिल्ली में संपन्न हुई एशियन कैडेट चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर एक बार फिर इलाके का नाम रोशन किया है।

विज्ञापन


विदेशी पहलवानों को हराकर लौटे संजीत का कुश्ती प्रेमियों ने जोरदार अभिनंदन किया। विजेता संजीत ने अपना अगला लक्ष्य बोस्निया में होने वाली वर्ल्ड कैडेट चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतना बताया।
विज्ञापन


गत 11 से 14 जून तक दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में एशियन कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। 20 एशियाई देशों के पहलवानों ने चैंपियनशिप में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव छारा स्थित लाला दीवानचंद अखाड़े के संजीत पहलवान ने भी चैंपियनशिप में जोर आजमाइश की। संजीत ने 76 किलोग्राम भारवर्ग की फ्री स्टाइल कुश्तियां लड़ीं। शानदार प्रदर्शन करते हुए 17 वर्षीय संजीत ने अपने तीनों मुकाबले जीतें।

पहला मुकाबला तुर्कमेनिस्तान और दूसरा कजाकिस्तान के पहलवान के साथ हुआ। निर्णायक मुकाबला ईरान के पहलवान से हुआ। संजीत ने यह मुकाबला 10-2 से जीतकर गोल्ड मेडल हासिल कर लिया।

संजीत की जीत से उसके गुरु, साथी पहलवानों और कुश्ती प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई। सोमवार को जीतकर लौटने पर संजीत का जोरदार अभिनंदन हुआ।

फूलमालाओं और शाल ओढ़ाकर विजेता पहलवान और उसके कोच आर्य वीरेंद्र का सम्मान किया गया। बलबीर सिंह, धर्मपाल, चंद्र सिंह, भगवान सिंह राठी, वीरेंद्र सिंह, सुरेंद्र, कृष्ण, तस्वीर सिंह राठी, राजेंद्र सिंह, प्रमोद आर्य सहित छोटूराम धर्मशाला सोसाइटी के सदस्यों और मोहित, सचिन, सुनील सहित अन्य साथी पहलवानों ने संजीत को जीत की बधाई दी।

लक्ष्य वर्ल्ड चैंपियनशिप
संजीत मूलत: जिला झज्जर के गांव चांदपुर के निवासी हैं। वर्ष-2009 से छारा स्थित अखाड़े में कोच आर्य वीरेंद्र से प्रशिक्षण ले रहे हैं। महाराष्ट्र में हुए राष्ट्रीय ग्रामीण खेलों और झारखंड में हुए नेशनल गेम्स में भी स्वर्ण पदक जीता था।


भालगढ़ में हुए ट्रायल में अच्छा प्रदर्शन करने की बदौलत ही संजीत का चयन एशियन कैडेट चैंपियनशिप में हुआ था। संजीत ने अपनी जीत का श्रेय गुरु, परिजनों और साथी पहलवानों को दिया।

उन्होंने कहा कि उनका अगला लक्ष्य अगस्त में बोस्निया में होने वाली वर्ल्ड कैडेट चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतना है। इसके लिए वह कड़ा अभ्यास करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed