फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Rule 134A: 3062 students gave evaluation test, 245 absent

नियम 134ए : 3062 विद्यार्थियों ने दी मूल्यांकन परीक्षा, 245 रहे अनुपस्थित

Mon, 06 Dec 2021 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Rule 134A: 3062 students gave evaluation test, 245 absent
134 ए के तहत परीक्षा देने पहुंचे छात्रों का समझाते हुए शिक्षक। संवाद - फोटो : Jhjhar
झज्जर। शिक्षा विभाग की ओर से गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों के बच्चों को निजी स्कूलों में शिक्षा दिलाने के लिए रविवार को नियम 134ए के तहत मूल्यांकन परीक्षा ली गई। इसके लिए कुल 3062 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किए थे। इनमें से रविवार को 2817 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 245 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की ओर से परीक्षा को निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से करवाने के लिए सभी तैयारियां की गई थी। वहीं निजी स्कूलों में परीक्षा केंद्र अधीक्षक के तौर पर सरकारी स्कूलों के प्राचार्य को नियुक्त किया गया था ताकि कोई गड़बड़ या कोई खामी न हो। रविवार को कक्षा दो से लेकर कक्षा नौवीं तक के विद्यार्थियों ने नियम 134ए के तहत परीक्षा दी। जिले में परीक्षा को पारदर्शी तरीके से कराने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से पुख्ता प्रबंध किए गए थे और नकल रहित परीक्षा के लिए तमाम आवश्यक दिशा निर्देश अध्यापकों व स्कूल संचालकों को दिए थे। सभी परीक्षा केंद्रों पर एक-एक उड़नदस्ता भेजा गया था। खंड स्तर पर इन परीक्षाओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

किस खंड में कितने विद्यार्थियों ने दी परीक्षा
खंड का नाम कुल आवेदक परीक्षा दी अनुपस्थित रहे
झज्जर 541 492 49
मातनहेल 236 210 26
साल्हावास 82 69 13
बेरी 250 206 44
बहादुरगढ़ 1953 1840 113
92 फीसदी बच्चों ने दी परीक्षा
जिले में 92 फीसदी विद्यार्थियों ने 134ए के तहत परीक्षा दी है। नियम 134ए के तहत परीक्षा शांतिपूर्वक व पारदर्शिता के तहत आयोजित की गई। 10 दिसंबर को इन परीक्षाओं का परिणाम विभाग की ओर से घोषित किया जाएगा। इसके अलावा 15 दिसंबर से लेकर 24 दिसंबर तक 134ए के तहत पास हुए छात्र-छात्राओं के दाखिले की प्रक्रिया जिले के स्कूलों की ओर से की जाएगी। 134ए के तहत परीक्षा देने वाले छात्रों की प्रदेश स्तर पर सूची विभाग की ओर से पहले ड्रा में 13 दिसंबर को जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
रविवार को नियम 134ए के तहत जिले के सभी 11 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा का आयोजित करवाई गई। परीक्षा शांतिपूर्ण रूप से नकल रहित रही है। शिक्षा विभाग की ओर से बनाए गए उड़नदस्ते निरंतर परीक्षा निगरानी करते रहे। करीब 92 प्रतिशत छात्र-छात्राओं न परीक्षा दी है।
- बीपी राणा, जिला शिक्षा अधिकारी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed