फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   roadways querrel

रोडवेज जिला प्रधान और ड्राइवर में मारपीट

Thu, 22 Oct 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर Updated Thu, 22 Oct 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन

हरियाणा रोडवेज कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों व एक ड्राइवर के बीच बस स्टैंड पर मारपीट हो गई। इसमें यूनियन के पदाधिकारियों के कपड़े फट गए और ड्राइवर को भी चोटें आई हैं।

विज्ञापन


झगड़े की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा कर्मचारियों को झगड़ रहे लोगों को हिरासत में लिया। दोनों ही पक्षों की ओर से सिटी चौकी पुलिस को शिकायत दी गई है। वहीं कर्मचारी यूनियन के प्रधान ने झगड़े के विरोध में प्रदेश भर में चक्का जाम करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार चरखी दादरी डिपो में रोडवेज बस के ड्राइवर महाराणा निवासी सुनील की एक निजी बस चालक के साथ कहासुनी हो गई। उसके बाद सुनील अपनी बस लेकर झज्जर बस स्टैंड पर आ गया। जिसके बारे में झज्जर डिपो में पहले ही सूचना मिल चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी मामले बताने के लिए जब सुनील कर्मचारी यूनियन के प्रधान प्रवीन अहलावत के पास गया तो उनके बीच भी कहासुनी हो गई। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। जिसके बाद सुनील अपनी जान बचाने के लिए भागकर बस स्टैंड से थोड़ी दूर स्थित मलिक कांप्लेक्स में घुस गया।

रोडवेज प्रधान प्रवीन अहलावत व यूनियन के अन्य पदाधिकारी भी वहां पहुंच गए। इसके बाद सूचना मिलने पर सिटी पुलिस चौकी मौके पर पहुंची तथा दोनों को हिरासत में लेकर सिटी पुलिस चौकी ले आई। दोनों ही पक्षाें ने अपनी शिकायत दी है।

प्रधान अहलावत ने ये लगाए आरोप
कर्मचारी यूनियन के प्रधान प्रवीन अहलावत ने बताया कि चरखी दादरी में हुए झगड़े की सूचना उन्हें मिली तो वे बस स्टैंड पर आ गए।

वहां आने के बाद सुनील ने उनके साथ बदसलूकी की तथा अपने साथियों को बस स्टैंड पर बुला लिया। प्रवीन अहलावत ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उन्हें बस स्टैंड पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। उसके बाद जब यूनियन के अन्य सदस्य वहां पहुंचे तो आरोपी भागकर मलिक कांप्लेक्स में चले गए। उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई।

क्या कहा ड्राइवर ने
ड्राइवर सुनील ने बताया कि मैं चरखी दादरी में हुए झगड़े के बारे में बात करने के लिए प्रवीन अहलावत के यूनियन कार्यालय में गया था। प्रवीन अहलावत व एक अन्य पदाधिकारी शराब के नशे में धुत थे।

वहां पहुंचने पर प्रवीन अहलावत व दूसरे कर्मचारियों ने उसके साथ भारी बदसलूकी करी तथा उसे धक्के देकर कार्यालय से बाहर निकाल दिया। जब इसका विरोध किया तो उसकी पिटाई कर डाली। सुनील ने आरोप लगाया कि वह अपनी जान बचाकर जब मलिक कांप्लेक्स में गया तो आरोपी पीछा करते हुए वहां भी पहुंच गए।

चक्का जाम की दी चेतावनी
यूनियन प्रधान प्रवीन अहलावत ने कहा कि उन्हीं को पीटा गया है तथा उन्हीं के खिलाफ अब कार्रवाई की जा रही है। इस पर कर्मचारी यूनियन चुप नहीं बैठेंगी। उन्होंने चेतावनी दी कि इस बारे में वे यूनियन के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों से बात कर पूरे प्रदेश में चक्का जाम करेंगे।


बस स्टैंड पर हुए झगड़े की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। अभी दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। जांच में जो भी सामने आएगा, उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। अशोक दहिया, प्रभारी, झज्जर थाना 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed