फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   road jam form dhanters

धनतेरस पर सड़कों पर लगे जाम से लोक बेहाल

Wed, 03 Nov 2021 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
road jam form dhanters
गृह सज्जा के सामान की दुकानों में रही भीड़। - फोटो : Bahadurgarh
त्योहारी सीजन पर ट्रैफिक व्यवस्था चरमराने लगी है। दीपावली आने मेंदो दिन शेष हैं, लेकिन धनतेरस के दिन ही दिल्ली-रोहतक रोड के अलावा नाहरा-नाहरी रोड, रेलवे रोड, झज्जर रोड, बस स्टैंड के आसपास, नजफगढ़ रोड व मेन बाजार में यातायात व्यवस्था फेल रही। ट्रैफिक पुलिसकर्मी ड्यूटी पर तो तैनात दिखे लेकिन वाहनों की बढ़ती संख्या ने उनकी भी परेशानी बढ़ाए रखी। चौक-चौराहों पर तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मी वाहनों के आवागमन को ठीक कराने के बजाय दुकानों के बाहर खड़े होकर गपशप करने में अधिक ध्यान दे रहे थे। एक पुलिस कर्मी ने कहा कि किसी को तंग करना ठीक नहीं, ग्राहकों और दुकानदारों को दिवाली मनाने दीजिए। मंगलवार को बस स्टैंड से ट्रामा सेंटर तक के क्षेत्र में बढ़े अतिक्रमण व बेतरतीब वाहन पार्किग से दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। एक-दूसरे से आगे वाहन निकालने के चक्कर में कई चालकों के बीच तू-तड़ाक भी होती रही। झज्जर मोड़ चौक के आसपास तो स्थिति ज्यादा खराब रही। भीड़ व अवैध पार्किंग के चलते वाहन रेंग-रेंगकर चलते दिखे। पैदल राहगीरों के निकलने में भी परेशानी हुई।
विज्ञापन

दीप पर्व के अब मात्र दो दिन रह गए। ऐसे में दीपावली पर घर की साज-सज्जा से लेकर गिफ्ट आइटम तक बेचने वाले दुकानदारों की अस्थाई दुकानें सड़क किनारे सज गई। हर प्रमुख बाजारों में स्थिति यह है कि लोगों को निकलने के लिए रास्ता तक नहीं मिल रहा। सड़क के दोनों ओर दुकानदारों ने 10 से 15 फुट तक अतिक्रमण किया हुआ है। जिसके कारण सड़कें बिल्कुल सिकुड़कर रह गई हैं। दीपावली के नजदीक बाजारों में बढ़ते अतिक्रमण के चलते लोगों को यह लग रहा है कि अब अगले कुछ रोज तक यहां से निकलने में उन्हें दिक्कतें आनी लाजमी है। क्योंकि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से उनकी तकलीफों को लेकर ध्यान भी खास नहीं दिया जा रहा। जिसके चलते अतिक्रमण करने वालों का हौसला भी बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed