फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   road jam, electricity and water problem, villege, bahadurgarh

बिजली और पानी किल्लत से परेशान सौलधा के ग्रामीणों ने किया बहादुरगढ़-बादली मार्ग जाम

Fri, 03 Jul 2020 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
road jam, electricity and water problem, villege, bahadurgarh
सौलधा में ग्रामीणों ने बिजली-पानी की समस्या को लेकर लगाया जाम। - फोटो : Bahadurgarh
बहादुरगढ़। गर्मी के मौसम में बिजली और पानी की समस्या से परेशान गांव सौलधा के ग्रामीणों का गुस्सा शुक्रवार को चरम पर पहुंच गया। ग्रामीणों ने बादली-बहादुरगढ़ मार्ग पर पेड़ों की टहनियां डालकर जाम लगा दिया। जाम के दौरान काफी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं। इसके कारण वाहनों का आवागमन करीब डेढ़ घंटे तक बाधित रहा। तीन दिन से ग्रामीण गांव में रखे एक ट्रांसफार्मर के जलने के बाद निगम अधिकारियों से बदलने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

जाम की सूचना बिजली निगम अधिकारियों, पुलिस प्रशासन को मिली तो थाना सदर प्रभारी सूरजभान दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। साथ ही नायब तहसीलदार जगबीर सिंह, बिजली निगम के एसडीओ मुकेश भी वहां पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने के प्रयास शुरू किए। करीब डेढ़ घंटे तक ग्रामीण अपनी मांग पर डटे रहे। काफी समझाने के बाद ग्रामीणों ने जाम खोला। इसके बाद यातायात सुचारु हो पाया।
विज्ञापन

10 दिनों से नहीं आ रही है गांव में पानी की सप्लाई
जाम लगाए बैठे ग्रामीण सतबीर, जयसिंह, सुमेर सिंह, विकास, सतपाल, कप्तान सिंह, उमेद सिंह व महिलाएं शीला, सुनीता, भतेरी, कमला ने बताया कि इस भीषण गर्मी में ग्रामीणों को पानी और बिजली की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। पिछले 10 दिनों से गांव में पेयजल की सप्लाई नहीं आई है। ग्रामीण इधर-उधर से पानी लेकर अपना काम चला रहे हैं। जबकि गांव में एक ट्रांसफार्मर पिछले तीन दिनों से जला हुआ है। इससे बिजली सप्लाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। कई बार शिकायत करने के बाद भी अधिकारी उसे ठीक कराने की जहमत नहीं उठा रहे हैं। इससे परेशान होकर ग्रामीणों ने जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पशुओं के लिए भी बन गई है दिक्कत
ग्रामीणों का कहना है कि गर्मी के मौसम में बिजली, पानी न आने से बच्चों के साथ पशुओं के लिए भी परेशानी आ रही है। इस समस्या के कारण उनको पशुओं के पानी, चारे और आटा चक्की न चलने से खाने-पीने के सामान की दिक्कत बन गई है।

डेढ़ घंटे तक परेशान रहे वाहन चालक
जाम के कारण बहादुरगढ़ से बादली और बादली से बहादुरगढ़ आने वाले वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। वाहन चालकों ने भी ग्रामीणों से उन्हें आने-जाने के लिए आह्वान किया, लेकिन उन्होंने जाम नहीं खोला। इससे गर्मी के मौसम में वाहन चालकों का भी बुरा हाल रहा। दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed