{"_id":"688135caf8864d1cb409aa28","slug":"road-collapsed-near-lal-chowk-in-bahadurgarh-accident-averted-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-116307-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: बहादुरगढ़ में लाल चौंक के पास धंसी सडक़, हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: बहादुरगढ़ में लाल चौंक के पास धंसी सडक़, हादसा टला
विज्ञापन
-फोटो 65 : लाल चौंक के नजदीक बारिश के दौरान धंसी जमीन। संवाद
बहादुरगढ़। बुधवार को हुई तेज बारिश के दौरान दिल्ली-रोहतक रोड स्थित लाल चौंक पर सड़क धंस गई। सड़क धंसने से यहां गहरा गड्ढा हो गया। गनीमत यह रही कि जिस समय यह सड़क धंसी उस दौरान वहां से कोई वाहन नहीं निकल रहा था। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। आसपास के दुकानदारों की इसकी सूचना तुरंत नगर परिषद और पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को दी। हालांकि देर शाम तक भी दोनों विभागों की ओर से इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया। दुकानदारों का कहना है कि बारिश के दिनों मेें शहर में कई स्थानों पर सड़कें धंस गई है। संबंधित विभाग के अधिकारियों को चाहिए कि जहां पर भी इस तरह सड़क धंसती है, उसे तुरंत दुरुस्त किया जाना चाहिए। ताकि कोई बड़ा हादसा न हो। जमीन भी कोई एक-दो फुट नहीं बल्कि चार-पांच फुट चौड़ी और सात-आठ फुट गहरी धंसी हुई है। विभागीय अधिकारियों को इसकी जानकारी दिए जाने के बाद भी देर शाम तक उसे ठीक करने की कोई जहमत नहीं उठाई गई। शायद अधिकारी किसी बड़ी घटना के इंतजार में हैं।
-फोटो 65 : लाल चौंक के नजदीक बारिश के दौरान धंसी सड़क। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
-फोटो 65 : लाल चौंक के नजदीक बारिश के दौरान धंसी सड़क। संवाद