फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   road accidend girl deth

सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार की मौत

Sat, 23 Oct 2021 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
road accidend girl deth
शहर में पुराने रोहतक-दिल्ली रोड पर एक बस ने स्कूटी सवार दंपती को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में स्कूटी चालक व्यक्ति की मौत हो गई और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है। इस संबंध में बस चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

दयानंद नगर निवासी हरीश मिगलानी शुक्रवार की सुबह अपनी पत्नी सुदेश के साथ सब्जी खरीदने के लिए घर से निकले था। मंडी में खरीदारी करने के बाद वे रोहतक-दिल्ली रोड पर आईसीआई बैंक के नजदीक पहुंचे ही थे कि रोहतक की तरफ से आई एक निजी बस की चपेट में आ गए। बताया गया है कि बस तेज गति में थी। स्कूटी से गिरने के बाद दंपती गिर गए थे और हरीश बस से कुचला गया। लोगों ने गंभीर रूप से घायल सुदेश और हरीश को संभाला। उन्हें निजी अस्पताल में ले गए, जहां हरीश को मृत घोषित कर दिया गया। सूचना मिलते ही सिटी थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। दोपहर को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed