फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Right to vote should always be respected: DC

वोट देने के अधिकार का हमेशा सम्मान करना चाहिए : डीसी

Wed, 26 Jan 2022 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Right to vote should always be respected: DC
वोट देने के अधिकार का हमेशा सम्मान करना चाहिए : डीसी
विज्ञापन

- लघु सचिवालय स्थित कांफ्रेंस हॉल में राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम का हुआ प्रसारण
8070 नए मतदाता बनाए गए
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। हमें वोट देने के अधिकार का हमेशा सम्मान करना चाहिए। दुनिया भर में लोगों ने इसके लिए बहुत संघर्ष किया है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी श्याम लाल पूनिया ने कहा कि संविधान ने बिना किसी भेदभाव के सभी नागरिकों को समान अधिकार दिए हैं। उन्होंने यह बाते मंगलवार को लघु सचिवालय स्थित कांफ्रेंस हॉल में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर कही। इससे पहले राज्यस्तरीय कार्यक्रम का वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सीधा प्रसारण हुआ। हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल, मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल, अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी हेमा शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित किया।
डीसी ने जिलावासियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि मतदान के अधिकार को सर्वोपरि माना गया। इसलिए पहली बार मतदान का अधिकार मिलने वाले युवक-युवतियों को मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए और दूसरों को भी प्रेरित करें। 2011 से हर साल 25 जनवरी को पूरे देश में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों, बीएलओ व नए मतदाताओं को शपथ भी दिलाई। जिले में पांच जनवरी को मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में 18 से 19 वर्ष आयु के 8070 नए मतदाता शामिल हुए हैं। जिससे जिला में मतदाताओं की संख्या 7,82,081 हो गई है।
विज्ञापन

इस अवसर पर एडीसी जगनिवास, एसडीएम शिखा, बेरी के एसडीएम रविंद्र कुमार, बादली के एसडीएम विशाल कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं सीटीएम परवेश कादियान, निर्वाचन कार्यालय से कानूनगो पवन कुमार, मनोज कुमार, पूनम कुमारी, सुनील डांगी, अरूण कुमार जूनियर प्रोग्रामर, एमपीएचडब्ल्यू आनंद कुमार आदि भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
इनको मिला सम्मान
डीसी ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सराहनीय कार्य करने वाले बीएलओ को सम्मानित किया। बेरी विधानसभा क्षेत्र के गांव लकड़िया से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पिंकी, बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर छह क्षेत्र के वर्क सुपरवाइजर अनूप सिंह, बादली विधानसभा क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर से जेबीटी अध्यापक संजीव कुमार शर्मा व झज्जर विधानसभा क्षेत्र के गांव सूरजगढ़ से जेबीटी अध्यापक सुंदर सिंह को डीसी ने प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed