फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Rewards given to the winners of Maa Tujhe Pranam

मां तुझे प्रणाम के विजेताओं को अमर उजाला कार्यलय में दिए इनाम

Thu, 07 Oct 2021 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Rewards given to the winners of Maa Tujhe Pranam
साइकिल के साथ दक्ष छिकारा व परिजन। - फोटो : Jhjhar
साइकिल लाने के लिए तीन दिन से अपने पिता से जिद कर रहे दक्ष छिकारा की खुशियों को ठिकाना उस समय नहीं रहा जब अमर उजाला कार्यालय से उसके पास मां तुझे प्रणाम प्रतियोगिता में साइकिल इनाम में मिलने की सूचना मिली। उसे प्रतियोगिता में विजय होने पर साइकिल इनाम में दी गई।
विज्ञापन

अमर उजाला की ओर बीते 15 अगस्त को कक्षा तीसरी, चौथी व पांचवीं के विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय ऑनलाइन ड्राइंग प्रतियोगिता करवाई गई थी। जिसमें जिले के दो बच्चों को बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अमर उजाला की तरफ से प्रथम आने वाले दक्ष छिकारा को साइकिल और दूसरे स्थान पर रही कक्षा तीन की गुनीत को केसरोल इनाम के तौर दिया गया। इनाम पाकर दोनों बच्चों के चेहरों पर मुस्कान आ गई।
विज्ञापन

साइकिल विजेता खेड़ी आसरा निवासी दक्ष छिकारा के पिता हरेंद्र ने बताया कि तीन दिनों से दक्ष साइकिल लेने की जिद कर रहा था और परिवार वालों पर काफी दबाव साइकिल लेने के लिए बना रहा था। अमर उजाला की ओर से सुबह अचानक फोन आया कि दक्ष को अमर उजाला की तरफ से की गई प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मिला है। इनाम के तौर पर साइकिल दी जा रही है। जिसको लेकर परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। वहीं छात्रा गुनीत के चेहरे पर भी इनाम मिले की सूचना पर मुस्कान दिखाई दी। गुनीत ने मेरा सैनिक, मेरी अभिमान विषय व दक्ष ने कोरोना विषय पर पेंटिंग तैयार की थी।

  इनाम के साथ गुनीत व उसकी मां।

इनाम के साथ गुनीत व उसकी मां। - फोटो : Jhjhar

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed