{"_id":"68d13e94c086d3e37c01279e","slug":"retired-teacher-dies-in-a-road-accident-in-jhajjar-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: रिटायर शिक्षक के ऊपर से गुजर गया बुलडोजर, शख्स की मौके पर हुई मौत, पुलिस ने दर्ज किया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: रिटायर शिक्षक के ऊपर से गुजर गया बुलडोजर, शख्स की मौके पर हुई मौत, पुलिस ने दर्ज किया केस
Mon, 22 Sep 2025 05:49 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Mon, 22 Sep 2025 05:49 PM IST
सार
लकडिया गांव के पास बुलडोजर की चपेट में आने से बाइक सवार रिटायर शिक्षक की मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
death demo
- फोटो : iStock
विस्तार
लकडिया गांव के पास बुलडोजर की चपेट में आने से बाइक सवार रिटायर शिक्षक की मौत हो गई। मृतक अपने गांव में खेतों की देखभाल करने के लिए आया था और रोहतक जाते समय हादसा हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक गांव शेरिया निवासी यशवीर सिंह काफी समय से रोहतक के तिलक नगर में रहते थे। परिजनों ने बताया कि यशवीर सोमवार को अपने खेत की देखभाल करने के बाद रोहतक जा रहे थे। इस दौरान पीछे से आ रहे बुलडोजर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद वह सड़क पर गिर गए और बुलडोजर उनके ऊपर से गुजर गया।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही मौके पर दुजाना थाना पुलिस पहुंची और शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने बुलडोजर ड्राइवर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उनकी तीन बेटियां हैं, जिनमें से दो की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन