{"_id":"69af100d089d9b2a2c0913b6","slug":"respiratory-related-opd-increased-by-10-percent-in-kanina-sub-civil-hospital-bahadurgarh-news-c-203-1-sroh1011-124649-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: कनीना उप नागरिक अस्पताल में सांस संबंधित 10 प्रतिशत बढ़ी ओपीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: कनीना उप नागरिक अस्पताल में सांस संबंधित 10 प्रतिशत बढ़ी ओपीडी
विज्ञापन
फोटो संख्या:60- उप नागरिक अस्पताल कनीना में मरीजों की जांच करते चिकित्सक--संवाद
कनीना। मौसम में बदलाव और फसल कटाई के दौरान हवा में बढ़ी धूल और कीट-पतंगों के कारण उप नागरिक अस्पताल में सांस से संबंधित 10 प्रतिशत ओपीडी बढ़ गई है। अस्पताल की ओपीडी में रोजाना करीब 80 लोग सांस संबंधी परेशानियों के साथ उपचार के लिए पहुंच रहे हैं।
उप नागरिक अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अंकित ने बताया कि इस समय फसल कटाई का दौर चल रहा है जिसके कारण खेतों से उड़ने वाली धूल, महीन कण और कीट-पतंगों की संख्या बढ़ जाती है।
इससे अस्थमा और एलर्जी के मरीजों को सांस लेने में काफी दिक्कत होती है। उन्होंने बताया कि अस्थमा के मरीजों को इस मौसम में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग करना चाहिए और सुबह व शाम के समय धूल भरे वातावरण में जाने से बचना चाहिए।
विज्ञापन
नियमित रूप से डॉ. द्वारा बताई गई दवाइयों का सेवन करना भी जरूरी है। डॉ. अंकित के अनुसार अस्थमा के मरीजों को धूल और धुएं से दूर रहना चाहिए। बाहर निकलते समय मास्क पहनना चाहिए और ठंडी हवा और धूल भरे स्थानों से बचना चाहिए।
घर में साफ-सफाई बनाए रखें और डॉक्टर की सलाह के अनुसार नियमित दवा लेते रहें। रोजाना हल्का व्यायाम और प्राणायाम करें। पौष्टिक आहार लें, पर्याप्त पानी पीएं और यदि सांस लेने में ज्यादा परेशानी हो तो तुरंत चिकित्सक से परामर्श लें।
-- -- -- -- -- -
मौसम बदलते ही उन्हें अक्सर सांस लेने में तकलीफ होने लगती है, इसलिए वह दवाई लेने के लिए अस्पताल आए हैं। -संतोष कुमार, गांव सीहोर
-- -- -- -- -- -- --
उप नागरिक अस्पताल कनीना में दवाइयां मिल जाने से उन्हें काफी राहत मिली है। धूल के कारण यह बीमारी हो रही है। -ओमप्रकाश, कनीना