फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Republic Day today, there will be various programs

गणतंत्र दिवस आज, होंगे विविध कार्यक्रम

Wed, 26 Jan 2022 01:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Republic Day today, there will be various programs
गणतंत्र दिवस आज, होंगे विविध कार्यक्रम
विज्ञापन

रोहतक मंडल के आयुक्त बतौर मुख्य अतिथि करेंगे ध्वजारोहण, तैयारियां पूरी
- हरियाणा राज्य परिवहन कर्मशाला में आयोजित होगा जिला स्तरीय समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। गणतंत्र दिवस के मौके पर जिला स्तरीय समारोह का आयोजन हरियाणा राज्य परिवहन कर्मशाला में होगा। रोहतक मंडल के आयुक्त पंकज यादव मुख्य अतिथि के तौर पर ध्वजारोहण करेंगे। इससे पहले मंडल आयुक्त सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण विभाग कार्यालय परिसर स्थित युद्ध स्मारक में शहीदों को नमन करेंगे।
सीटीएम परवेश कादियान ने बताया कि समारोह में कोरोना गाइडलाइन का पालन किया जाएगा। नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन पर आधारित झांकी व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। वहीं आयुष विभाग के समन्वय से सूर्य नमस्कार की भी प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम में देशभक्ति व हरियाणवी संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम में सराहनीय कार्य करने वाले प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों व उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोेगों को भी सम्मानित किया जाएगा। स्वतंत्रता सेनानियों व परिजनों को घर जाकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

परेड कमांडर दीपक कुमार आईपीएस होंगे। उनके नेतृत्व में जिला पुलिस की टुकड़ी की अगवानी पीएसआई संयम करेंगे, महिला पुलिस टुकड़ी का नेतृत्व एएसआई सुनीता सांगवान, होम गार्ड की टुकड़ी का नेतृत्व एसआई नवीन चंदा, नेहरू कॉलेज एनसीसी की टुकड़ी का नेतृत्व कैडेट विक्रम व राजकीय पॉलीटेक्निक से ध्रुव वशिष्ठ, रावमावि झज्जर की एनसीसी टीम का मोहित, एनसीसी गर्ल्स की टुकड़ी का नेतृत्व कैडेट मीनाक्षी की ओर से किया जाएगा। वहीं संस्कारम स्कूल की बैंड टीम भी हिमांक के नेतृत्व में परेड में शामिल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
उपमंडल स्तर पर भी आयोजित होंगे कार्यक्रम
झज्जर जिला मुख्यालय सहित बहादुरगढ़, बेरी व बादली उपमंडल में गणतंत्र दिवस समारोह होंगे। कार्यक्रम के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बेरी के खेल मैदान में बेरी के एसडीएम रविंद्र कुमार, बहादुरगढ़ के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में एसडीएम बहादुरगढ़ भूपेंद्र सिंह व बादली में एसडीएम विशाल कुमार ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed