फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Recruitment process of 1250 doctors has been completed and appointment letters will issued soon in Haryana 

Haryana: हरियाणा में 1250 डॉक्टरों को इसी सप्ताह मिलेंगे नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का दावा-नहीं रहेगी चिकित्सकों की कमी 

Sat, 09 Jul 2022 12:33 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 09 Jul 2022 12:33 PM IST
सार

बहादुरगढ़ के होटल देशी ढाणी में पहुंचे अनिल विज ने कहा कि भाजपा को निकाय चुनाव में जीत मिली और अब पंचायत चुनाव में भी हमारी विचारधारा के लोग जीतेंगे।

विज्ञापन
Recruitment process of 1250 doctors has been completed and appointment letters will issued soon in Haryana 
बहादुरगढ़ पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

हरियाणा के स्वास्थ्य एवं गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं में काफी बेहतरी हुई है। 1250 डॉक्टरों की भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और इसी सप्ताह में नियुक्ति पत्र भी जारी कर दिए जाएंगे। जिसके बाद अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा को निकाय चुनाव में जीत मिली और अब पंचायत चुनाव में भी हमारी विचारधारा के लोग जीतेंगे। हालांकि पंचायत चुनाव भाजपा चुनाव चिह्न पर लड़ेगी या नहीं, इस बारे में उन्होंने कहा कि इस पर भी जल्दी फैसला लिया जाएगा। विज शुक्रवार देर शाम बहादुरगढ़ के होटल देशी ढाणी में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

विज्ञापन


विज ने एएसपी अमित यशवर्धन को बहादुरगढ़ बाइपास के जाखोदा मोड़ कट पर परमानेंट पुलिस बूथ और पुलिसकर्मी तैनात करने के आदेश भी दिए। देशी ढाणी से निकलते वक्त भाजपा नेता नरेश भारद्वाज ने नागरिक अस्पताल के साथ वाली सड़क को चौड़ी करने के लिए अस्पताल परिसर की कुछ जमीन देने का निवेदन भी स्वास्थ्य मंत्री से किया। स्वास्थ्य मंत्री ने मामले को दिखवाकर जमीन दिलवाने की स्वीकृति भी दी। वहीं भाजपा नेता मुकेश ने नगर परिषद के खाते से प्रधानमंत्री आवास योजना के 88 लाख की धोखाधड़ी के मामले की शिकायत की तो विज ने आवश्यक कार्रवाई के आदेश दिए। 
विज्ञापन


हरियाणा राज्य तैराकी संघ के महासचिव और हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन के सह सचिव अनिल खत्री के साथ खेल और खिलाड़ियों के विकास को लेकर विज ने चर्चा की। हरियाणा में तैराकी खेल को नया मुकाम देने के लिए हरियाणा स्वीमिंग एसोसिएशन की तारीफ भी की। इस दौरान देशी ढाणी के संचालक सुनील खत्री, पार्षद सत्यप्रकाश छिकारा, भाजपा नेता कृष्ण जाखौदा, नरेश भारद्वाज, मुकेश, विकास खत्री, पहलवान अशोक, सुरेश नंबरदार, पवन मलिक, लीला जून, अमित एडवोकेट, केवल पहलवान, बंटी जून और राजेश सोलधा  सहित काफी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed