{"_id":"5cd9af51036d19dea2e6d4b37da1f848","slug":"rapist-catch-out-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसूता से दुराचार का आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसूता से दुराचार का आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर
अमर उजाला झज्जर/ब्यूरो
Updated Mon, 29 Feb 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पखवाड़ा भर पहले एक प्राइवेट हॉस्पिटल के आईसीयू में एडमिट प्रसूता के साथ दुराचार की वारदात का पुलिस अभी तक कोई खुलासा नहीं कर पाई है। हॉस्पिटल में लगे सीसीटीवी कैमरों के आधार पर आरोपी की शिनाख्त तो पुलिस ने घटना के एक-दो दिन के भीतर कर ली थी लेकिन उसके बाद भी वह पुलिस पकड़ से दूर है।
जिस वक्त मानवता को शर्मशार करने वाली यह घटना हुई थी उस समय पुलिस में हड़कंप मच गया था। डीएसपी सुरेश कुमार, थाना शहर प्रभारी अशोक कुमार सहित, महिला पुलिस अधिकारी भी यहां जांच पड़ताल के लिए पहुंचे थे लेकिन वारदात को 15 दिन से भी अधिक समय बीत जाने के बाद भी आरोपी का अतापता नहीं चल पाया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज व अन्य जांच के पहलुओं के आधार पर उसका सुराग जरूर लगा लिया था लेकिन तब से अब तक वह पुलिस के हाथ नहीं आया है।
हालांकि थाना शहर पुलिस ने उसके परिवार व परिचितों से भी उसके बारे में पता लगाने का प्रयास किया लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। आरोपी को पकड़ना पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ है। हॉस्पिटल में आईसीयू वार्ड में सिजेरियन केस प्रसूता के साथ दुराचार की घटना सामने आने पर हर कोई आरोपी की करतूत को लेकर उसे खूब कोसता दिखा था और कड़ी कार्रवाई की मांग तक की गई थी। पुलिस के अनुसार जिस युवक पर आरोप है उसने दूसरे हास्पिटल में भी एक बीमार महिला के साथ छेड़खानी की थी।
विज्ञापन
आरोपी की तलाश जारी
आरोपी की शिनाख्त हो चुकी है। जिस गाड़ी में वह सवार होकर हास्पिटल पहुंचा था उसके बारे में भी पता कर लिया गया है। उसको पकड़ने में चार टीमें लगी हुई हैं। संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। प्रयास है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-अशोक कुमार, प्रभारी थाना शहर, बहादुरगढ़