फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Rajya Sabha member Ramchandra Jangra spoke on INLD and BSP alliance in Jhajjar

Jhajjar: इनेलो और बसपा गठबंधन पर बोले राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा, कहा- दोनों पार्टियों के पल्ले कुछ नहीं

Thu, 11 Jul 2024 03:30 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 11 Jul 2024 03:30 PM IST
सार

झज्जर में राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि कांग्रेस राज में एक-एक गांव में सौ-सौ लोगों की फर्जी पेंशन बनी हुई थी। भाजपा राज ने पारदर्शिता से लाभार्थियों के खाते में पेशन के रूपए डाले।

विज्ञापन
Rajya Sabha member Ramchandra Jangra spoke on INLD and BSP alliance in Jhajjar
राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा - फोटो : संवाद

विस्तार

झज्जर में राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा ने इनेलो-बसपा गठबंधन को लेकर कहा कि दोनों ही पार्टियों के पल्ले कुछ नहीं हैं। पहले भी दोनों गठबंधन कर चुके कर चुके है। वह वीरवार को झज्जर में स्वामीत्व योजना के तहत दुकानदारों को रजिस्ट्री देने आए थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हर हाल में भाजपा राज्यसभा सीट जीतेगी। राज्यसभा के लिए नवीन जय हिंद की दावेदारी को लेकर पूछे सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रस्ताव के लिए जयहिंद के पास जरूरी विधायकों का आकंडा भी नहीं है। उन्होंने हरियाणा सरकार के पारदर्शिता से हर काम करने का दावा किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में एक-एक गांव में सौ-सौ लोगों की फर्जी पेंशन बनी हुई थी। भाजपा राज ने पारदर्शिता से लाभार्थियों के खाते में पेशन के रूपए डाले। प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के चलते आज पात्रों को स्वामित्व योजना का लाभ मिल रहा है। 20 साल और उससे ऊपर के किरायेदारों को इसका लाभ मिला हैं। उनको आज मालिकाना हक़ मिल जाएगा। सरकार कई योजनाए चला रही हैं, जिसका गरीब और जरूरतमंद को लाभ पहुंच रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed