फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Rahul Jakhar selected in 25m shooting of Para Olympics

राहुल जाखड़ का पैरा ओलंपिक में 25 मीटर शूटिंग में चयन

Fri, 20 Aug 2021 12:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Rahul Jakhar selected in 25m shooting of Para Olympics
साल्हावास(झज्जर)। गांव अकेहड़ी मदनपुर निवासी राहुल जाखड़ का पैरा ओलंपिक के 25 मीटर शूटिंग में चयन होने पर गांव व परिवार में खुशी की लहर है। अब वह टोक्यो में होने वाले पैरा ओलंपिक में भाग लेंगे। उनके पिता आजाद सिंह के दो बेटे हैं। 2015 में राहुल की माता का बीमारी के कारण निधन हो गया था। राहुल के बड़े भाई राजेश ने राहुल को आगे बढ़ने में पूरा सहयोग दिया है। राहुल इस समय दिल्ली के डॉ. करणी सिंह रेंज में 25 मीटर शूटिंग का अभ्यास कर रहा है।
विज्ञापन

राहुल ने 10वीं कक्षा तक की पढ़ाई गांव के ही सरकारी स्कूल से करने के बाद 12वीं कक्षा की पढ़ाई मातनहेल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से की है। राहुल का कहना है कि मुंडाहेड़ा गांव निवासी अश्वनी से सीख लेकर इस खेल की शुरुआत की। जब उसने शूटिंग की शुरुआत की थी तो भाई राजेश कुमार ने डेढ़ लाख की पिस्टल व 60 हजार की गोलियां राहुल को दी थीं। उसके बाद से उसने पीछे मुड़कर नहीं देखा। वह राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक प्राप्त कर चुका है। अब वह टोक्यो जाने की तैयारी में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed