फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Quarrel between two sides, three people injured

दो पक्षों के झगड़ा, तीन लोग घायल

Sun, 26 Sep 2021 12:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
Quarrel between two sides, three people injured
साल्हावास। बिरहोड़ गांव में दो पक्षों के बीच आपस में विवाद हो गया। झगड़े में दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उनके परिजनों की तरफ से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उनकी शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एक पक्ष पर घर में घुसकर मारपीट करने व फायर करने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मूर्ती देवी निवासी गांव बिरहोड़ का कहना है कि उसका लड़का विरेंद्र गांव रासीवास से घर पर आ रहा था। घर के बहार संदीप, सोनू व उनके साथ गाड़ी में बैठे रोहित व मोहित ने विरेंद्र के आगे अपनी कार अड़ा कर रास्ता रोक लिया था। लड़के के साथ गाली गलौज की। शोर सुनकर उनके परिवार का लड़का सुनील व छोटी बहन गुड्डी झगड़े में गए थे। उस समय संदीप, सोनू ने इनके हाथों पर चाकू से वार किए व रोहित और मोहित ने भी चोटें मारी। रात के समय फिर से वे अन्य लड़कों को लेकर घर आए और आते ही दरवाजा तोड़ दिया। घर में घुस कर संदीप ने जान से मारने की नीयत से उसपर पिस्टल से फायर किया। उनके साथ मारपीट करने के बाद घर के बाहर भी फायर किए। वहीं झगड़े में सुनील भी घायल हो गया।
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ संदीप पक्ष ने विरेंद्र पक्ष पर मारपीट करने के आरोप लगाए हैं।
वर्जन
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- रामकरण, निरीक्षक, थाना प्रभारी, साल्हावास।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed