फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Punjab's agitating farmer killed

पंजाब के आंदोलनकारी किसान की मौत

Fri, 10 Sep 2021 01:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
Punjab's agitating farmer killed
तीन नए केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों के टीकरी बार्डर पड़ाव में पंजाब के एक किसान की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई।
विज्ञापन

पंजाब के जिला मुक्तसर की तहसील गिदड़बाहा के गांव गुटरगू गुहा निवासी 75 वर्षीय गुरदयाल सिंह पुत्र अर्जुन सिंह शुरुआत से ही किसान आंदोलन में सक्रियता से भाग ले रहे थे। दूसरे आंदोलनकारियों की तरह वह भी बीच-बीच में अपने घर चले जाते थे। फिलहाल वह गत सोमवार को ही पंजाब से आए थे और बहादुरगढ़ बाईपास पर पकौड़ा चौक के निकट ठहरे थे। वीरवार सुबह करीब साढ़े सात बजे उनको पथरी का दर्द उठा। दवा दी गई मगर दर्द कम नहीं हुआ। साथी किसानों ने उन्हेें शहर में झज्जर रोड स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की ओर से इसकी सूचना थाना सदर की एचएल चौकी पुलिस को दी गई। पुलिस ने अस्पताल पहुंच मामले की जांच शुरू की। मृतक के परिजनों को सूचित किया गया। परिजनों के आने के बाद उनके बयान लेकर पोस्टमार्टम करवा पुलिस ने शव उन्हें सौंप दिया। भारतीय किसान यूनियन एकता (उगराहां) और भाकियू राजेवाल समेत तमाम किसान संगठनों ने बुजुर्ग किसान गुरदयाल सिंह की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed