फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   provide of vitmins c tablets for police employee.

नाकों पर तैनात पुलिसकर्मियों को दी जाएगी विटामिन सी की गोलियां व संतरे

Fri, 10 Apr 2020 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
provide of vitmins c tablets for police employee.
डीआईजी अशोक कुमार। - फोटो : Jhjhar
झज्जर। लॉकडाउन के दौरान शांति व्यवस्था कायम रखने में दिन रात नाकों व जिला के अन्य स्थानों पर ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों के लिए विटामिन सी की गोलियों का वितरण किया जाएगा। डीआईजी एवं एसपी झज्जर अशोक कुमार के निर्देशानुसार जिले में महामारी संक्रमण को रोकने के मध्येनजर नाकों व अन्य ड्यूटियों पर तैनात पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश्य से विटामिन सी युक्त खुराक मुहैया कराई जाएगी। जिसके लिए पुलिस कर्मियों को विटामिन सी की गोलियां और संतरा, किन्नू या विटामिन सी से भरपूर फल पुलिस विभाग की ओर से उपलब्ध करवाए जाएंगे। विटामिन सी के सेवन से लगातार ड्यूटी पर तैनात पुलिस के जवानों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी। जिससे पुलिस के जवान थकान अथवा किसी भी प्रकार की बीमारी को मात दे सकेंगे।
विज्ञापन

ड्यूटी स्थल पर जवानों के लिए भोजन व जलपान की व्यवस्था
डीआईजी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस के जवानों की सेहत चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए विटामिन सी की गोलियों का वितरण किया जाएगा। विटामिन सी की गोलियां के अतिरिक्त जवानों को विटामिन सी युक्त फल आहार और जलपान इत्यादि विभाग की तरफ से फ्री में उपलब्ध करवाया जाएगा। नाकों व अन्य ड्यूटी पर तैनात जवानों के लिए भोजन भी विभाग की ओर से निशुल्क उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस महानिदेशक हरियाणा मनोज यादव के निर्देशानुसार पुलिस के जवानों यह सब वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed