{"_id":"56f19f934f1c1b5704f14d24","slug":"protest-protest-in-bhadurgarh-electric-employee-bhadurgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजीकरण के खिलाफ जमकर की नारेबाजी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजीकरण के खिलाफ जमकर की नारेबाजी
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़
Updated Wed, 23 Mar 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
निजीकरण के खिलाफ जमकर की नारेबाजी
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली निगम के निजीकरण के विरोध में कर्मचारियों ने मंगलवार को निगम कार्यालय परिसर में सभा कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ओल्ड 33-केवी पावर हाउस परिसर में यह मीटिंग एचएसईबी वर्कर्स यूनियन की केंद्रीय परिषद के आह्वान पर हुई।
विज्ञापन
बिजली कर्मचारी सभा की अध्यक्षता सर्कल सचिव जय कंवर छिक्कारा ने की। इसमें निगम के काफी कर्मचारियों ने बढ़चढ़ कर सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों को लेकर कड़ा रोष जताया। छिक्कारा ने कहा कि प्रदेश में 23 सब डिवीजनों का निजीकरण सरकार ने किया है।
विज्ञापन
इसे कर्मचारियों को प्रतिदिन कर दिया जाएगा। इससे डीसी रेट व कच्चे कर्मचारियों को निकालने का कार्य किया जाएगा। इससे कर्मचारियों के परिवार के समक्ष आर्थिक संकट भी गहरा जाएगा। सरकार के इस निर्णय को लेकर कर्मचारियों ने एकजुट होकर खूब नारेबाजी की और इस जन विरोधी निर्णय को वापस लेने की मांग भी की।
विज्ञापन
नरेंद्र बैनीवाल ने कहा कि निजीकरण होने के बाद एमआइटीसी विभाग को रातोंरात बंद कर दिया था ऐसा ही इस विभाग के साथ किए किया जा रहा है। मीटिंग को बिजेंद्र फौगाट, राकेश कुमार, हरि प्रकाश, जय भगवान दहिया, रवींद्र देशवाल, जयदेव, कंवर सिंह, ओमवीर, प्रताप, सतबीर काजला, संजीव, महिपाल, नरेंद्र, श्याम सिंह धनखड़ , कृष्ण, मनोज, सचिन जैन, राजेश, इंद्रवीर, वीरभान, बिजेंद्र छिल्लर, सुरेश कुमार, विक्रम, संदीप, पवन, धनराज, रामअवतार, दया किशन, शमशेर, सुरेंद्र डबास, मुकेश प्रताप सहित अनेक लोग मौजूद रहे।