फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   protest

सफाई कर्मचारियों ने सामूहिक अवकाश पर किया प्रदर्शन

Wed, 01 Jul 2020 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
protest
-फोटो 6 : शहर में प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी व यूनियन से जुड़े पदाधिकारी। - फोटो : Bahadurgarh
विभिन्न मांगों को लेकर सफाई कर्मचारी दूसरे दिन भी काम का बहिष्कार करते हुए सामूहिक अवकाश पर रहे। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर कर्मचारियों ने इकाई प्रधान राजपाल की अध्यक्षता में रोष जताया। साथ में शहर में विरोध स्वरूप प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ब्लाक प्रधान बिजेंद्र सैनी ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा नगरपालिका कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार ने कर्मचारियों की सभी मांगों को जल्द से जल्द लागू करना चाहिए ताकि जनता को कोई परेशानी ना हो क्योंकि कर्मचारी भी जनता का एक हिस्सा है। परंतु हरियाणा सरकार कर्मचारियों को कुछ मानती ही नहीं। सरकार जनविरोधी नीतियों को लागू करने पर उतारू है और सभी सरकारी विभागों का निजीकरण करने में लगी। इस समय जब लोग करोना महामारी से बचने में लगे हैं और हरियाणा सरकार विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की छंटनी करने में लगी हुई है। एक तरफ तो सरकार कह रही है कि कोई भी कर्मचारी नौकरी से नहीं हटाया जाए और दूसरी तरफ बार-बार कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का काम किया जा रहा है। सरकार के इसी दोहरे चरित्र को देखते हुए सभी कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए सरकार द्वारा वादा खिलाफी करने के विरोध में हरियाणा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जिला प्रधान राजेंद्र तूषामड़ ने बताया कि हरियाणा सरकार बार-बार कर्मचारियों के साथ भेदभाव पूर्ण बर्ताव कर रही जिसके कारण कर्मचारियों में भारी रोष है। पिछले दो दिन से सामूहिक अवकाश लेकर कामकाज ठप रखा गया है। राजेंद्र तूषामड़ ने कहा अगर सरकार ने कर्मचारियों की मांगों को फिर भी लागू नहीं किया तो नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर प्रदेश का कर्मचारी तीन दिवसीय हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर हो जाएगा। समय रहते सरकार ने कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं किया तो 6, 7 व 8 जुलाई को तीन दिवसीय राज्यव्यापी हड़ताल की जाएगी ।
विज्ञापन

ये है मांगें
25 अप्रैल 2020 के समझौते को लागू करो। 25 अप्रैल 2020 को हुई वार्ता में समझौते के अनुसार 4 हजार रुपये जोखिम भत्ता लागू करो। ठेका प्रथा समाप्त करने, सफाई कर्मचारियों, सीवरमैन एवं फायर कर्मचारियों की भांति तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को ठेका प्रथा से मुक्त कर विभाग के रोल पर रखा जाए। 24 मई के बाद मैनपावर में लगे सफाई कर्मचारियों, सीवरमैनों व फायर कर्मचारियों को भी विभाग के रोल पर रखा जाए। यदि इसके बाद भी सरकार ने मांगों का समाधान नहीं किया तो आगामी आंदोलन के बारे आगामी निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed