{"_id":"66ce68f71ca675cee005ed44","slug":"protest-against-kangana-ranaut-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-113200-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: कंगना रंनौत खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: कंगना रंनौत खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया
विज्ञापन
झज्जर। आम आदमी पार्टी ने पार्टी जिलाध्यक्ष हरीश कुमार के नेतृत्व में आंबेडकर चौक पर बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ नारेबाजी की और अपना रोष प्रकट किया।
जिला अध्यक्ष हरीश कुमार ने कहा की भारतीय जनता पार्टी और मोदी सरकार किसानों से नफरत करती है। किसानों का यह अपमान अब हिंदुस्तान नहीं सहेगा। कंगना किसानों का अपमान कर रही है। उन्होंने किसान आंदोलन काे बांग्लादेश की घटना से जोड़ा है। भाजपा नेता किसानों काे कभी पाकिस्तानी कह रहे हैं तो कभी देश विरोधी बता रहे हैं। भाजपा नेता बार-बार किसानों का अपमान कर रहे हैं, जिसे स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि भाजपा ने भले ही खुद को कंगना के बयान से अलग कर दिया हो, लेकिन पार्टी इससे पल्ला नहीं झाड़ सकती।
भाजपा हमेशा से ही किसान विरोधी रही है और उसके नेता अब इस प्रकार की बयानबाजी कर इसको सही साबित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कंगना की संसद सदस्यता खत्म कर देनी चाहिए। इस मौके पर प्रदेश से सचिव सुरेंद्र नागल, प्रदेश सह सचिव रणबीर गुलिया, प्रदेश प्रवक्ता अभिता, जिला मीडिया इंचार्ज विकास दुहन, जिला सचिव महेंद्र दहिया, जिला कोषाध्यक्ष राकेश दुहन, जिला सह सचिव ललित वालिया, जोगेंद्र तंवर, ब्लॉक इंचार्ज राजेश प्रजापति, शैलेश कागरा, दीपक, सोनू झाँगीरपुर, दलेल, नवनीत, राजा, काके मौजूद रहे।